Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan Wedding: आज नूपुर शिखरे की हो जाएंगी आमिर खान की बिटिया, तस्वीरों में देखिए परिवार संग बिताये खास पल

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 06:59 PM (IST)

    Ira Khan Nupur Shikhare Wedding आइरा खान भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं मगर सोशल मीडिया के जरिए वो खबरों में रहती हैं। आइरा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर क ...और पढ़ें

    आइरा खान, नूपुर शिखरे से शादी कर रही हैं। फोटो- इंस्टाग्राम/आइरा खान
    आइरा खान, नूपुर शिखरे से शादी कर रही हैं। फोटो- इंस्टाग्राम/आइरा खान

    HighLights

    1. आइरा खान, नूपुर शिखरे संग शादी कर रही हैं
    2. आइरा अपने परिवार के बेहद करीब हैं
    3. भाई जुनैद और आजाद के साथ उनकी बॉन्डिंग है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान की बेटी आइरा खान बुधवार को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखर के साथ कोर्ट मैरिज कर रही हैं। इसके बाद पारम्परिक रीति-रिवाज से शादी और रिसेप्शन होंगे। आमिर खान के दामाद फिटनेस ट्रेनर हैं और बॉलीवुड सेलेब्स की सेहत का ख्याल रखते हैं। वहीं, आइरा एक फिल्ममेकर हैं। 

    आइरा भले ही अभी पूरी तरह फिल्मों में नहीं आई हैं, मगर सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहती हैं और इस वजह से वो खबरों का हिस्सा भी बनती हैं। आइरा ने कभी अपनी रिलेशनशिप को छिपाने की कोशिश नहीं की।  अपनी जिंदगी के कुछ ऐसे राज भी सबके सामने रखे, जिन्हें अक्सर दबाकर रखा जाता है। 

    निजी जिंदगी को छिपाती नहीं आइरा

    यह भी पढ़ें: Who Is Nupur Shikhare: कौन हैं नूपुर शिखरे, जिन्हें दिल दे बैठीं आमिर की बेटी आइरा खान? कैसे हुई पहली मुलाकात?

    वो अपने डिप्रेशन के दौर पर बात करती रही हैं। आइरा आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनकी निजी जिंदगी की झलकियां मिलती हैं। इन तस्वीरों में उनकी फैमिली बॉन्डिंग नजर आती है।

    जुनैद और आजाद के साथ आइरा की बॉन्डिंग है खास

    आइरा खान अपनी मॉम रीना दत्ता के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं। नीचे दी गई तस्वीरें रीना के पचासवें जन्मदिन की हैं। इनमें रीना को मॉम के साथ हसीन पल गुजारते देखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    आइरा अपने भाई जुनैद खान के भी काफी करीब हैं। जुनैद के साथ शेयर की गई तस्वीरों में सिबलिंग बॉन्डिंग नजर आती है। जुनैद भी अब बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। ओटीटी फिल्म से वो अपने अभिनय की पारी शुरू करने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Celebrities Wedding 2024- रकुल प्रीत, आयरा खान समेत इन सेलेब्स के घर इस साल बजेगी शहनाई, इस जोड़े पर सबकी नजर

    इस थ्रोबाक पिक्चर में नन्ही आइरा पापा आमिर खान की गोद में हैं। यह तस्वीर आइरा ने फादर्स डे पर शेयर की थी और उन्होंने कैप्शन में लिखा 'आप सबसे अच्छे पिता हैं, जो मैं मांग सकती थी, हैप्पी फादर्स डे पापा।'

    दादी के साथ आइरा और नूपुर

    आइरा, आमिर खान और किरण राव के बेटे आजाद राव खान के भी काफी करीब हैं। आइरा ने इंस्टा पर आजाद के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में आजाद को सबसे कूल ब्रदर बताया था।

    इन तस्वीरों में आइरा अपनी दादी जीनत हुसैन के साथ हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन शेयर करते हुए आइरा ने अपनी दादी को 'कूल ग्रैंडमॉम' बताया।

    यह भी पढ़ें: Ira Khan Wedding: हल्दी सेरेमनी के बीच शॉर्ट स्कर्ट में स्पॉट हुईं 'दुल्हन' आइरा खान, दूल्हे राजा ने लुटाया प्यार