यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ira Khan Wedding: आइरा खान की शादी में होगी 'नो-गिफ्ट पॉलिसी', तोहफे की जगह मेहमानों को करना पड़ेगा ये काम
Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding आमिर खान की लाडली आइरा खान शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आज से आइरा और नुपुर शिखरे की शादी की रस्में भी शुरू हो ग ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ शादी करने जा रही हैं। आइरा और नुपुर कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल ही दोनों ने सगाई की थी और अब आइरा दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं।
मंगलवार को आइरा खान और नुपुर शिखरे की शादी की रस्में शुरू हो गईं। आज दोनों की हल्दी सेरेमनी थी। शाम को भी आइरा और नुपुर का प्री-वेडिंग फंक्शन है, जहां आमिर खान, जुनैद खान, किरण राव समेत बाकी सेलिब्रिटीज पहुंच गए हैं। कल यानी बुधवार को आइरा और नुपर शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Ira Khan Wedding: होने वाले दामाद के घर हल्दी लेकर पहुंचीं Aamir Khan की एक्स वाइफ किरण और रीना, देखें वीडियो
आइरा और नुपुर ने मेहमानों के लिए बनाया ये नियम
खबर है कि 3 जनवरी 2024 को आइरा और नुपुर महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। उनकी शादी में करीबी परिवार और दोस्तों के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, कपल की शादी में एक नियम भी होगा, जो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में भी था। ये नियम नो-गिफ्ट पॉलिसी। जी हां, मेहमान शादी में शिरकत तो करेंगे, लेकिन बिना गिफ्ट के।
आइरा खान ने मेहमानों को दिया ये सुझाव
आइरा और नुपुर के इस पॉलिसी के पीछे एक खूबसूरत पहल है। उनका कहना है कि गिफ्ट की बजाय मेहमान उनके एनजीओ में डोनेट कर सकते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की लाडली आइरा खान ने गिफ्ट लेने से इनकार कर दिया है और कहा कि अगर मेहमान गिफ्ट के जरिए आशीर्वाद देना चाहते हैं तो वे किसी तोहफे की बजाय अगात्सु फाउंडेशन को दान करें।
खबरें और भी
कौन हैं आमिर खान के दामाद नुपुर शिखरे?
अगर आप नुपुर शिखरे के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि वह एक फिटनेस कोच, कंसल्टेंट और एथलीट हैं। वह अपने ससुर आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर भी रह चुके हैं। दोनों कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्टूबर 2023 में दोनों ने धूमधाम से सगाई की थी।