Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी से पहले सर्दी का मजा लेते नजर आए Ira Khan और Nupur Shikhare, शेयर की खास तस्वीर

    Updated: Sun, 31 Dec 2023 04:14 PM (GMT+05:30)

    Ira Khan And Nupur Shikhare आयरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) 3 जनवरी साल 2024 को अपने-अपने परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी म ...और पढ़ें

    आयरा खान और नुपुर शिखरे (Photo Instagram)
    आयरा खान और नुपुर शिखरे (Photo Instagram)

    HighLights

    1. तीन जनवरी को आयरा खान करेंगी शादी
    2. शादी से पहले कपल की नई तस्वीर सामने आई
    3. कपल 3 जनवरी को शादी करने जा रहा है

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan And Nupur Shikhare: आमिर खान (Aamir Khan) और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) की बेटी आयरा खान  (Ira Khan) अपने मंगेतर नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    कहा जा रहा है कि यह कपल 3 जनवरी साल 2024 को अपने-अपने परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में इस कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई थी। अब इस कपल ने अपनी नई फोटो शेयर की है, जिसमे दोनों कोजी होते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- शादी की खबरों के बीच वेकेशन पर निकले Ira Khan और Nupur Shikhare, शेयर की खास तस्वीर

    शादी से पहले सामने आई आयरा-नुपुर की तस्वीर

    आयरा खान (Ira Khan) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपने होने वावे दूल्हे राजा नुपुर शिखरे की एक तस्वीर डाली है। फोटो में दोनों एक-दूसरे के साथ कोजी अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटो में आयरा और नुपुर दोनों ने सर्दियों के मजे लेते नजर आ रहे हैं। कैमरे में दोनों स्माइल करते नजर आ रहे हैं।

    आयरा और नूपुर की लव स्टोरी

    आयरा खान और नुपुर शिखरे की मुलाकात 2020 में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान हुई जब आयरा पिता आमिर खान के घर चली गई थी। इस दौरान नुपुर ट्रेनर के तौर पर आमिर के घर आते थे। ऐसे में दोनों की मुलाकात हुआ। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ। अब ये रिश्ता शादी में बंधने जा रहा है।

    खबरें और भी

    कब होगी आयरा और नुपुर शादी ?

    यह भी पढ़ें- Ira Khan Wedding: शादी से पहले कोर्ट मैरिज करेंगे आयरा-नुपूर, इस दिन दुल्हनिया बनेंगी Aamir Khan की बेटी?

    बीते दिनों आमिर खान ने बेटी की शादी को लेकर खुद खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि आयरा और नुपुर अगले साल यानी 3 जनवरी को शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 3 जनवरी को शादी करेंगे। शादी के बाद आमिर खान ग्रैंड वेडिंग का रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे। जो 13 जनवरी 2024 को होगा, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हो सकता है।