यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ira Khan Wedding: शादी से पहले कोर्ट मैरिज करेंगे आयरा-नुपूर, इस दिन दुल्हनिया बनेंगी Aamir Khan की बेटी?
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding आमिर खान की बेटी आयरा खान का नाम इन दिनों शादी खबरों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। आयरा अपने मंगेतर नुपूर शिखर ...और पढ़ें

HighLights
- इस दिन कोर्ट मैरिज करेंगे नुपूर शिखरे और आयरा खान
- इस शहर में होगी आमिर खान की बेटी की शादी
- बीते साल इटली में हुई थी रिंग सेरेमनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan Nupur Shikhare Wedding Date: 'दंगल' फिल्म कलाकार आमिर खान की बेटी आयरा खान जल्द ही अपने मंगेतर नुपूर शिखरे के साथ शादी रचाने वाली हैं। मौजूदा समय में नुपूर शिखरे और आयरा खान का नाम शादी की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
जनवरी के पहले सप्ताह में इन दोनों की शादी होने वाली है। इस बीच आयरा खान की वेडिंग को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है,जिसमें ये बताया जा रहा है कि ग्रैंड वेडिंग से पहले आयरा खान और नुपूर शिखरे कोर्ट मैरिज कर सकते हैं।
इस दिन कोर्ट मैरिज करेंगे नुपूर शिखरे और आयरा खान
लंबे समय से आयरा खान और नुपूर शिखरे एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में मौजूद हैं। अब इस कपल ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने के मन बना लिया है। कुछ समय पहले एक कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने इन दोनों की शादी को लेकर बड़ी जानकारी देते हुए कहा था कि नए साल में जनवरी के पहले हफ्ते में इनकी शादी होगी।
.jpg)
ऐसे में आयरा और नुपूर की सुर्खियां काफी तेज हैं। इस बीच ई टाइम्स की खबर के मुताबिक ग्रैंड वेडिंग फंक्शन से पहले आमिर खान की बेटी आयरा खान अपने मंगेतर नुपूर शिखरे के साथ 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज करेंगी। इसके बाद 6 जनवरी से लेकर 10 जनवरी के बीच इन दोनों की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन जारी रह सकते हैं, जोकि राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में शुरू किए जाएंगे।
खबरें और भी
इतना ही नहीं 13 जनवरी को मुंबई में आयरा खान और नुपूर शिखरे का वेडिंग रिस्पेशन रखा जाएगा। जिसमें सिनेमा जगत के फिल्मी सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि दिल्ली में इनके रिसेप्शन का कोई अपडेट नहीं है।
महाराष्ट्र के रीति-रिवाजों के साथ होगी शादी
कोर्ट मैरिज के बाद आयरा खान और नुपूर शिखरे की शादी मराठी की रीति-रिवाजों की साथ हो सकती है। बता दें कि बीते साल इटली में आयरा और नुपूर की इंटीमेट रिंग सेरेमनी हुई, जिसमें दोनों के परिवार के कुछ सदस्य और करीबी मौजूद रहे। ऐसे में इनकी शादी में भी अब खूब रंग जमते हुआ नजर आएगा।