Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने को भेजा शादी का इनवाइट, पजल सॉल्व करते हुए दोस्तों की हालत हुई खराब

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 07:23 PM (IST)

    Ira Khan Sending Wedding Invitations आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी आइरा खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नूपुर शिखरे के ...और पढ़ें

    Ira Khan ने को भेजा शादी का इनवाइट/ फोटो- Instagram
    Ira Khan ने को भेजा शादी का इनवाइट/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. आइरा खान ने दोस्तों और ब्राइड्समेड्स को भेजा शादी का इनवाइट
    2. आइरा खान के पजल को सॉल्व करते-करते घूमा दोस्तों का दिमाग
    3. साल 2024 में नूपुर शिखरे संग इस तारीख को करेंगी शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan Wedding Invitation: आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान इस वक्त अपनी शादी की तैयारियों में जोरों-शोरों से जुटी हुई हैं। बीते साल ही उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी।

    इसके बाद उनके कई और प्री-वेडिंग फंक्शन्स की फोटोज वायरल हुई थी, जिसमें वह कुछ रस्में निभाती हुईं साड़ी पहने सादगी भरे अंदाज में नजर आई थीं।

    साल 2024 में नूपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधने जा रहीं आमिर खान की बेटी ने अपने दोस्तों को वेडिंग कार्ड्स भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि, उनके वेडिंग कार्ड ने उनके दोस्तों के दिमाग को हिलाकर रख दिया।

    आइरा खान ने दोस्तों को भेजा वेडिंग इनविटेशन

    आइरा ने अपने दोस्तों को शादी का कार्ड तो भेजा ही, लेकिन उसके साथ ही उन्हें एक ऐसा पजल भेज दिया, जिसे सुलझाते-सुलझाते उनके दोस्तों और कजिन की हालत खराब हो गई। आइरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आमिर की बेटी का शादी का कार्ड मिलने के बाद उनके दोस्तों का हर रिएक्शन कैप्चर किया गया है।

    यह भी पढ़ें: शादी की खबरों के बीच वेकेशन पर निकले Ira Khan और Nupur Shikhare, शेयर की खास तस्वीर

    उन्होंने दोस्तों को कस्टमाइज्ड कार्ड भेजा और उन्हें ब्राइड्समेड बनने से पहले एक पजल इनवीटेशन सॉल्व करने के लिए दिया। इस इनवाइट के साथ ही आइरा ने एक पेपर पर कार्ड खोलने से पहले इंस्ट्रक्शन भी भेजा। आप इस वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे उनके दोस्तों का ये पजल सुलझाते-सुलझाते दिमाग की चकरा गया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

    2024 में इस तारीख को शादी के बंधन में बंधेगी आइरा खान

    इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही आइरा ने लिखा, "पोपी: इसे थोड़ा-थोड़ा एडिट करना। क्या ये मैंने एक दिन में कर दिया। ये अप्रैल से चल रहा है, देर आए दुरुस्त आए। मैं आप सबसे बहुत प्यार करती हूं। आप सब देख सकते हैं कि मेरी जिन्दगी में कैसे अलग-अलग तरह के लोग हैं"।

    आइरा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कैप्शन में ये भी लिखा, "ये पूरा वीडियो देखिये। कुछ भी मिस मत कीजियेगा। मैंने इस फुटेज को कई बार देखा है, इसे देखकर बार-बार मेरा दिल भर जाता है। फाइनली ये हो रहा है"। आपको बता दें कि आइरा खान और नूपुर शिखरे 3 जनवरी 2024 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने शेयर की मंगेतर संग रोमांटिक फोटो, शुरू हुई इस कपल की शादी की तैयारियां?