Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी की खबरों के बीच वेकेशन पर निकले Ira Khan और Nupur Shikhare, शेयर की खास तस्वीर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 06:16 PM (IST)

    Ira Khan And Nupur Shikhare आयरा खान (Ira Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर पर मंगेतर नुपुर शिखारे ( Nupur Shikhare ) के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें द ...और पढ़ें

    आयरा खान और नुपुर शिखारे (Photo Instagram)
    आयरा खान और नुपुर शिखारे (Photo Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan And Nupur Shikhare: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) जल्द अपने मंगेतर नुपुर शिखारे (Nupur Shikhare) से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में इस कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई थी। अब इस कपल ने अपनी नई फोटो शेयर की है, जिसमे वेकेशन पर नजर आ रहे हैं।

    पुर्तगाल में वेकेशन मना रहे हैं आयरा और नुपुर

    आयरा ने अपने इंस्टाग्राम पर पर मंगेतर नुपुर शिखारे (Nupur Shikhare) के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों कैमरे में स्माइल करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में नीला आसमान नजर आ रहा है। आयरा ने फोटो के कैप्शन में लिखा हुआ है, तुम मेरा नीला आसमान हो।

    यह भी पढ़ें- Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी आयरा के प्री वेडिंग फंक्शन की हुई शुरुआत, मंगेतर संग दिए कोजी पोज

    बैचलर पार्टी की दिखी एक झलक

    इस फोटो के अलावा आयरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी करती नजर आ रही है। इस वीडियो में आयरा के साथ उनकी गर्ल गैंग दिखाई दे रही है। इस दौरान सभी कैमरे में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।

    कब शादी कर रहे हैं आयरा और नुपुर ?

    बीते दिनों आमिर खान ने बेटी की शादी को लेकर खुद खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि आयरा और नुपुर अगले साल यानी 3 जनवरी को शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 3 जनवरी को ये कपल कोर्ट मैरिज करेगा इसके बाद दोनों की उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने शेयर की मंगेतर संग रोमांटिक फोटो, शुरू हुई इस कपल की शादी की तैयारियां?

    शादी के फंक्शन 8 से 10 जनवरी तक चलेंगे। शादी के बाद आमिर खान ग्रैंड वेडिंग का रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे। जो 13 जनवरी 2024 को होगा, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हो सकता है।