Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan Wedding: शुरू हुए आयरा खान की शादी के फंक्शन, Aamir Khan की एक्स वाइफ किरण राव भी हुईं शामिल

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Wed, 27 Dec 2023 10:31 AM (IST)

    Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding आमिर खान की लाडली आयरा खान जल्द अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अ ...और पढ़ें

    आयरा खान और नुपुर शिखारे की शादी (Photo Credit: Instagram)
    आयरा खान और नुपुर शिखारे की शादी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान (Aamir Khan) और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान (Ira Khan) जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। आयरा जनवरी में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिसकी एक झलक खुद आयरा ने फैंस को दिखाई है।

    शुरू हुए आयरा खान की शादी के फंक्शन

    आयरा खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी शादी के फंक्शन की कई झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई मेहमान डाइनिंग टेबल के पास बैठे हुए और महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी आयरा के प्री वेडिंग फंक्शन की हुई शुरुआत, मंगेतर संग दिए कोजी पोज

    वहीं, वीडियो में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आयरा कहते हुए नजर आ रही हैं कि 'हे भगवान, किसी महाराष्ट्रियन से शादी कर लो और केलवन ले लो। यह कितना मजेदार है'।

    इसके अलावा एक तस्वीर में होने वाली दुल्हन आयरा अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि आमिर की लाडली सुनहरे रंग के सीक्विन वाले ब्लाउज के साथ लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने माथे पर बिंदी और कानों में झुमके पहने हुए हैं।

    खबरें और भी

    आयरा खान की दोस्त और लिटिल थिंग्स एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी इन फंक्शन्स में मौजूद थीं। उन्होंने आयरा और नुपुर के साथ दें तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'शादी का जश्न शुरू हो गया है'। इसके अलावा एक और फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'चलो तुम लोगों की शादी करवा दो'।

    कब है आयरा की शादी?

    आयरा खान और नुपुर शिखारे की शादी को लेकर पहले यह खबर आ रही थी कि दोनों 3 जनवरी को शादी करने वाले हैं, लेकिन बाद में तारीख में कुछ बदलाव देखने को मिले। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा बताया गया कि आमिर खान की बेटी 13 जनवरी को दुल्हन बनेगी।

    यह भी पढ़ें: शादी की खबरों के बीच वेकेशन पर निकले Ira Khan और Nupur Shikhare, शेयर की खास तस्वीर