यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जल्द दूल्हा बनने वाले हैं Nupur Shikhare, दूल्हन की तरह सजा आयरा खान का होने वाला ससुराल
Ira And Nupur Shikhare Wedding खान और शिखारे दोनों ही परिवारों में शादी का जश्न देखने को मिल रहा है । पिछले एक महीने से दोनों परिवारों से प्री-वेडिं ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) जल्द नुपुर शिखारे (Nupur Shikhare) से शादी करने जा रही हैं। खान और शिखारे दोनों ही परिवारों में शादी का जश्न देखने को मिल रहा है।
पिछले एक महीने से दोनों परिवारों से प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे नुपुर शिखारे ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
यह भी पढे़ं- शादी से पहले सर्दी का मजा लेते नजर आए Ira Khan और Nupur Shikhare, शेयर की खास तस्वीर
दुल्हन की तरह सजा नुपुर शिखरे का घर
नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) ने जो वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घर का नजारा दिखाई दे रहा है, जिसे फूलों से सजाया गया है। इसके बाद वीडियो में नुपुर अपने परिवार वालों के साथ नजर आते हैं। इस वीडियों में उनकी मां उन्हें तिलक करती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा महाराष्ट्रीयन रिवाजों से कुछ शादी से पहले रस्में करते नजर आ रहे हैं।
इस दिन होगी आयरा और नुपुर शादी
बीते दिनों आमिर खान ने बेटी की शादी को लेकर खुद खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि आयरा और नुपुर अगले साल यानी 3 जनवरी को शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 3 जनवरी को शादी करेंगे। शादी के बाद आमिर खान ग्रैंड वेडिंग का रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे। जो 13 जनवरी 2024 को होगा, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Aamir Khan: बेटी आइरा की शादी से पहले आमिर खान को लगा इस चीज का चस्का, हर रोज करते हैं ये काम
बीते साल नवंबर में की थी सगाई
नुपुर शिखरे और आयरा खान ने बीते साल नवंबर में फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। बता दें कि आयरा और नुपूर ने सोशल मीडिया पर साल 2020 में ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।