Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan शादी के बाद पति Nupur Shikhare के साथ इस देश में मनाने गईं हनीमून, न्यूली वेड्स ने शेयर कीं तस्वीरें

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 10:23 AM (IST)

    Ira Khan-Nupur Shikhare Honeymoon शादी के बाद स्टार किड आइरा खान और उनके पति नुपूर शिखरे के साथ हनीमून पर निकल गई हैं। नई नवेली दुल्हन आइरा खान ने सोश ...और पढ़ें

    हनीमून पर निकले आइरा खान और नुपूर शिखरे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हनीमून पर निकले आइरा खान और नुपूर शिखरे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. हनीमून पर गईं आइरा खान और नुपूर शिखरे
    2. इस देश में वेकेशन पर गए आइरा और नुपूर
    3. 10 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे आइरा-नुपूर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nupur Shikhare-Ira Khan Honeymoon: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) लाडली बेटी आइरा खान (Ira Khan) शादी के बंधन में बंध गई हैं। हाल ही में, आइरा ने नुपूर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ रजिस्टर्ड मैरिज के बाद उदयपुर में व्हाइट वेडिंग की थी। अब न्यूली वेड कपल हनीमून पर निकल गया है।

    आइरा खान और नुपूर शिखरे ने शादी के बाद हनीमून वेकेशन के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं। नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन अपना हनीमून बनाने बाली गए हैं। बाली रवाना होते हुए आइरा और नुपूर ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। 

    हनीमून पर निकले आइरा और नुपूर

    आइरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी से नुपूर शिखरे के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ आइरा ने कैप्शन में लिखा, "हनीमून बुक्ड। हम एक साथ इमिग्रेशन लाइन से गुजरे।" एक तस्वीर में आइरा और नुपुर फ्लाइट में ऑरेंज जूस का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

    यह भी पढ़ें- समधन संग Aamir Khan के डांस से इमोशनल स्पीच तक, Ira Khan ने नुपूर शिखरे के साथ शादी का अनदेखा वीडियो किया शेयर

    इस देश में वेकेशन गए आइरा-नुपूर

    आइरा ने नुपूर के साथ एक वीडियो भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें नुपूर पर अजीब एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर आइरा और नुपूर को एक दोस्त ने भी ज्वॉइन किया था। शख्स ने न्यूली वेड्स के लिए एक तस्वीर शेयर करते हुए खुलासा किया कि दोनों बाली गए हैं। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by nitin damle (@damlenitin)

    बता दें कि आइरा खान और नुपूर शिखरे ने एक-दूसरे को करीब दो सालों तक डेट किया था। नुपूर, आमिर के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। नुपूर और आइरा ने साल 2022 में सगाई की थी। इसी साल दोनों ने 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी और फिर उदयपुर में तीन दिनों तक डेस्टिनेशन वेडिंग चली। कपल ने मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी के बाद 10 जनवरी को व्हाइट वेडिंग की थी।

    यह भी पढ़ें- Imran Khan Birthday: आइरा खान ने कुछ इस अंदाज में किया इमरान को बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर