यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फ्लाइट में कुछ ऐसी हुई नूपुर शिखरे के साथ Ira Khan की मॉर्निंग, कोर्ट मैरिज के बाद कपल की पहली तस्वीर हुआ वायरल
Ira Khan-Nupur Shikhare मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा ने हाल ही में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से कोर्ट मैरिज कर ली। इस स्टार किड ...और पढ़ें

HighLights
- आइरा खान की होने वाली है डेस्टिनेशन वेडिंग
- 3 जनवरी को नूपुर शिखरे के साथ की थी रजिस्टर्ड मैरिज
- आइरा और नूपुर की नई फोटो आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस फेमस स्टार किड ने 3 जनवरी को परिवार वालों की मौजूदगी में नूपुर शिखरे संग रजिस्टर्ड मैरिज की। रीति-रिवाज के साथ कोर्ट मैरिज करने वाला ये कपल उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तैयार है। खान और शिखरे परिवार उदयपुर के लिए रवाना हो चुका है। इस बीच आइरा और नूपुर की क्यूट फोटो सामने आई है।
अलग अंदाज में नजर आए थे नूपुर और आइरा
आइरा और नूपुर ने कई वर्षों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस बुधवार शादी कर ली। स्टार किड आइरा ने अनोखे स्टाइल की वेडिंग ड्रेस पहनी थी। न भारी भरकम लहंगा, न हैवी ज्वेलरी, आइरा बिलकुल अलग स्टाइल में दुल्हन के लिबाज में सामने आईं। वहीं, नूपुर ने शेरवानी पहनने से पहले बनियान और शॉर्ट्स में रजिस्टर्स मैरिज की। सोशल मीडिया पर खान परिवार की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आया, जिसकी वजह से फैमिली लाइमलाइट में बनी रही। अब आइरा और नूपुर की नई तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है।
आइरा ने शेयर की ये फोटो
आइरा ने फ्लाइट से नूपुर और अपनी फोटो शेयर की है। दोनों को एक दूसरे के कंधे पर सिर रखकर सोते देखा जा सकता है। इनके चेहरे पर थकान साफ नजर आ रही है। ये फोटो इनके आगे बैठे किसी व्यक्ति ने क्लिक की है।
.jpg)
उदयपुर में होगी शादी
रजिस्टर्ड मैरिज के बाद आइरा और नूपुर झीलों की नगरी उदयपुर में शादी करेंगे। कपल का परिवार उदयपुर के लिए रवाना हो चुका है। मुंबई एयरपोर्ट से आमिर खान की फोटो सामने आई। आइरा-नूपुर की शादी की तैयारी 7 जनवरी से होगी। 13 जनवरी को कपल मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा।