Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan ने नूपुर शिखरे के साथ की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें की शेयर, जमकर हो रही हैं वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 03:52 PM (IST)

    Ira Khan Nupur Shikhare Engagement आमिर खान की बेटी आइरा खान ने नूपुर शिखरे से सगाई कर ली है। अब उन्होंने रिंग सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है। इसपर फै ...और पढ़ें

    Ira Khan Nupur Shikhare Engagement: आइरा खान की सगाई पर आमिर खान ने जमकर डांस किया था।
    Ira Khan Nupur Shikhare Engagement: आइरा खान की सगाई पर आमिर खान ने जमकर डांस किया था।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ira Khan Nupur Shikhare Engagement Pics: आमिर खान की बेटी आइरा खान ने शुक्रवार को अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली। अब सगाई के बाद की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। आइरा खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। 

    आमिर खान की बेटी आइरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है

    आमिर खान की बेटी आइरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है। इस अवसर पर उनके परिवार और खास दोस्त उपस्थित थे। आइरा खान ने इस अवसर पर लाल कलर की डीप नेक स्लीवलेस ड्रेस पहन रखी थी। वहीं नूपुर शिखरे ने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा था। इस अवसर पर इमरान खान, आमिर खान के अलावा और भी कई लोग नजर आए। इसमें फातिमा सना शेख, आशुतोष गोवारिकर, सुनीता गोवारिकर, अक्षरा हसन, सोना महापात्रा और गुलशन देवैया कलाकार शामिल है। आमिर खान को इस अवसर पर डांस करते हुए भी देखा गया।

    यह भी पढ़ें: Bobby Deol जल्द टॉलीवुड फिल्म में करेंगे डेब्यू, इस क्रूर मुगल शासक की भूमिका में आएंगे नजर, पढ़ें पूरी खबर

    आइरा खान ने रिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है

    अब सोशल मीडिया पर आइरा खान ने नूपुर शिखरे के साथ की अपनी रिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। एक वीडियो में दोनों को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। दोनों अपनी रिंग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। आइरा की रिंग में डायमंड लगा हुआ है। वहीं नूपुर ने सिंपल रिंग पहन रखी है। उन्होंने वीडियो में अपने मंगेतर नूपुर शेखर को टैग भी किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'दुनिया में मेरी सबसे पसंदीदा जगह आप के बगल में है।'

    यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan ने भारतीय महिलाओं के वेस्टर्न कपड़े पहनने पर उठाया सवाल, पढ़ें पूरी खबर

    आइरा खान और नूपुर शिखरे को रिंग पहनाने के लिए जाते हुए देखा जा सकता है

    पहली तस्वीर में आइरा और नूपुर को रिंग पहनाने के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। आइरा ने इस अवसर पर ब्राइट लाल गाउन पहन रखा था। इसके बाद दोनों अपने फ्रेंड के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। आइरा खान प्ले डायरेक्टर हैं। उन्होंने हाल ही में युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच को लेकर एक प्ले का निर्देशन किया था। इस प्ले को काफी पसंद किया गया था। आइरा खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है।

    खबरें और भी