विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sitaare Zameen Par: शूटिंग से आई आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फोटो ने मचाया धमाल, इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

Published: Tue, 19 Mar 2024 04:08 PM (GMT+05:30)

आमिर खान की फिल्मों को देखना लोग पसंद करते हैं। एक्टर की अधिकतर मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया ...और पढ़ें

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) को उनके फैंस बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए बेकरार हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद एक्टर ने एक्टिंग से डेढ साल का ब्रेक लेने का एलान कर सबको हैरत में डाल दिया था। हालांकि, 'सितारे जमीन पर' की घोषणा ने उनके फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है, जो इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म है 'सितारे जमीन पर'

'सितारे जमीन पर' आमिर खान के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। 2007 में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब करीब 17 साल बाद आमिर सेम थीम के साथ नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। 'सितारे जमीन पर' को लेकर अभी तक ज्यादा कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मगर कास्ट को लेकर इतना खुलासा जरूर हुआ है कि 'मस्ती' एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza) इस मूवी का पार्ट होंगी। 

'तारे जमीन पर' ब्लॉकबस्टर मूवी है। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़े, बल्कि लोगों को सोचने पर भी मजबूर कर दिया। अब सेम थीम के साथ आमिर 'सितारे जमीन पर' लेकर आ रहे हैं, जिसकी कहानी पहले वाली फिल्म से 10 गुना आगे की होगी। सेट से आमिर और जेनेलिया की एक फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों मस्ती के मूड में और हंसते हुए नजर आ रहे हैं। 

इस रोल में नजर आएंगे एक्टर

'तारे जमीन पर' की तरह ही 'सितारे जमीन पर' में भी आमिर टीचर की भूमिका में होंगे। लेकिन उनका कैरेक्टर पहले वाली फिल्म से थोड़ा अलग होगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'सितारे जमीन पर' में आमिर बास्केटबॉल कोच के रोल में नजर आएंगे, जो लर्निंग डिसेबिलिटी वाले लोगों को ओलंपिक्स के लिए तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें: JNU Teaser: 'भगवा या लाल, जय या सलाम', सामने आया 'जेएनयू' का धमाकेदार टीजर, पुलिस के रोल में रवि किशन ने उड़ाया गर्दा  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।