Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिखरे बाल, टूटे दांत, चेहरे पर मिट्टी... अपकमिंग प्रोजेक्ट से Aamir Khan के नए लुक ने उड़ाए लोगों के होश

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 03:22 PM (IST)

    स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस और सोशल मैसेज के साथ अपनी फिल्मों को पूरा करने वाले आमिर खान की एक्टिंग में वापसी को लेकर लोगों में खासा क्रेज है। हाल ही में दर् ...और पढ़ें

    आमिर खान. फोटो क्रेडिट- दर्शील सफारी इंस्टाग्राम
    आमिर खान. फोटो क्रेडिट- दर्शील सफारी इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आमिर खान की अपकमिंग प्रोजेक्ट है 'सितारे जमीन पर'
    2. 16 साल बाद लौटी आमिर खान-दर्शील सफारी की जोड़ी
    3. अपकमिंग प्रोजेक्ट से आमिर की नई फोटोज वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'तारे जमीन पर' तो आपको याद होगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इसी मूवी के जरिये दर्शील सफारी (Darsheel Safary) का बॉलीवुड में इंट्रोडक्शन हुआ था। 16 साल बाद आमिर और दर्शील की जोड़ी कमाल दिखाने के लिए लौट रही है। वहीं, डेढ़ साल से एक्टिंग से दूर रहने वाले आमिर अब शायद अभिनय की दुनिया में वापसी करते देखे जाएंगे।

    अपकमिंग प्रोजेक्ट से आमिर का नया लुक आया सामने

    हाल ही में दर्शील सफारी ने आमिर खान के साथ अपनी एक फोटो शेयर की। इस इमेज के साथ 'तारे जमीन पर' के एक सीन की फोटो भी थी, जिसने इन खबरों को तूल दी कि 16 साल बाद आमिर खान और दर्शील सफारी की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर लौट रही है। इन फोटोज के बाद मंगलवार को दर्शील ने आमिर के अपकमिंग प्रोजेक्ट से नए लुक की फोटोज शेयर की है, जिसमें वह इतने बदले नजर आ रहे हैं कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है।

    साधु बने आमिर खान

    एक फोटो में आमिर साधु के भेष में नजर आ रहे हैं, जिसके हाथ में मशाल है। उन्होंने अजीब सी हंसी वाले एक्सप्रेशन दिए हैं। उनके दांतों में दाग है और चेहरा मिट्टी से लदा नजर आ रहा है। एक अन्य फोटो में आमिर एस्ट्रोनॉट बने नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Darsheel Safary (@dsafary)

    किस प्रोजेक्ट से हैं ये तस्वीरें

    दर्शील सफारी ने जो फोटोज शेयर की हैं, वह उनकी किसी फिल्म से है या यह किसी विज्ञापन से, इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। वहीं, फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

    खबरें और भी

    'तारे जमीन पर' का बनेगा सीक्वल

    आमिर खान साल 2008 की सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' के सीक्वल में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट का नाम 'सितारे जमीन पर' होगा।

    यह भी पढ़ें: War 2 में होश उड़ाने वाली होगी ऋतिक रोशन की एंट्री, जापान के इस ऐतिहासिक टेम्पल में की जाएगी शूटिंग