विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

War 2 में होश उड़ाने वाली होगी ऋतिक रोशन की एंट्री, जापान के इस ऐतिहासिक टेम्पल में की जाएगी शूटिंग

Published: Tue, 05 Mar 2024 02:31 PM (IST)

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन डांसिंग के अलावा पावरफुक एक्टिंग के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उनकी स्क्रीन ...और पढ़ें

'वॉर 2' पोस्टर से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर
'वॉर 2' पोस्टर से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर

HighLights

  1. ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म है 'वॉर 2'
  2. जापान में होगी फिल्म की शूटिंग
  3. जूनियर एनटीआर इस दिन से शुरू करेंगे शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्मों का इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है। फिल्म 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ रोमांस और एक्शन करने के बाद अब ऋतिक ने अपने मच अवेटेड प्रोजेक्ट 'वॉर 2' पर काम शुरू कर दिया है। अयान मुखर्जी (Ayan Mukherji) के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 

इस दिन से शुरू होगी 'वॉर 2' की शूटिंग

2019 में रिलीज हुई 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। 'कबीर' के रोल में ऋतिक को काफी पसंद किया गया। अब उन्होंने इसके सीक्वल की तैयारी शुरू कर दी है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड में छपी खबर के अनुसार, 7 मार्च से 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू हो जाएगी। ऋतिक रोशन का इंट्रोडक्शन सीन काफी धमाकेदार होने वाला है। 

एक्शन पैक्ड होगा ऋतिक का इंट्रोडक्शन सीन

'वॉर 2' एक्शन से भरपूर फिल्म है। ऐसे में एक्टर्स के सीन काफी इंट्रेस्टिंग और ऐसे रखे जा रहे हैं कि वह फिल्म का हाईलाइटिंग प्वाइंट बने रहें। ऑस्ट्रेलिया के रिनाउंस्ड सिनेमाटोग्राफर बेन जैस्पर, ऋतिक को एक्शन सीन्स की ट्रेनिंग देंगे। 

जापान में शूट होगा इंट्रोडक्शन सीन

ऋतिक का इंट्रोडक्शन सीन काफी धमाकेदार होने वाला है। इसे जापान के शाओलिन मंदिर में शूट किया जाएगा। यहां ढेर सारे जॉ ड्रॉपिंग स्टंट सीन शूट होंगे, जिसकी गूंज बड़े पर्दे पर कमाल की होने वाली है। सामने आई जानकारी के अनुसार, ऋतिक का पहला सीन तलवार बाजी वाला होगा, जिसमें वह कोरियन विलेन से लड़ते नजर आएंगे। फिल्म के लिए ऋतिक स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं। वह अपनी फिजीक पर भी जबरदस्त तरीके से काम कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का प्रोमो शूट हो चुका है, जिसे अबु धाबी में पूरा किया गया है। 

अप्रैल में शूट करेंगे जूनियर एनटीआर

इस फिल्म में साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। वह विलेन के रोल में होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, जूनियर एनटीआर अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। 

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की Shaitaan में किए गए 4 बड़े बदलाव, इस सीन पर चली सबसे ज्यादा कैंची, हुई 25 प्रतिशत तक की कटौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।