Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan Birthday: अनिल कपूर ने ऋतिक रोशन को बताया 'फाइटर', बर्थ डे पर शेयर की फिल्म से अनदेखी तस्वीर

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 03:26 PM (IST)

    Hrithik Roshan Birthday फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले ऋतिक रोशन कुछ ही दिनों में इंडस्ट्री में 24 साल पूरे कर लेंगे। इस उपलब्धि से ...और पढ़ें

    हैप्पी बर्थ डे ऋतिक रोशन: फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
    हैप्पी बर्थ डे ऋतिक रोशन: फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. आज है ऋतिक रोशन का 50वां बर्थ डे
    2. अनिल कपूर ने शेयर की 'फाइटर' से अनदेखी तस्वीर
    3. ऋतिक को फैंस ने भी किया विश

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का आज बर्थ डे है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें विश किया है। फैंस भी सोशल मीडिया पर सुबह से उनके लिए बर्थ डे विशेज भेज रहे हैं। 'फाइटर' फिल्म से धमाल मचाने वाले ऋतिक को अनिल कपूर ने भी विश किया है। उन्होंने फिल्म के सेट से अनदेखी फोटो शेयर कर ऋतिक को बर्थ डे विशेज दी हैं। 

    ऋतिक रोशन आज 50 साल के हो गए। फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें अलग-अलग लोगों ने विश किया है। फैंस भी अपने फेवरेट 'डुग्गू' को बर्थ डे विश करने से पीछे नहीं रहे। फैन अकाउंट से लेकर उनकी प्रोफाइल तक, कई फैंस ने बर्थ डे विशेज दी हैं।

    'फाइटर' से अनिल कपूर ने शेयर की नई फोटो

    'फाइटर' बॉलीवुड की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। अनिल कपूर ने फिल्म में कमांडिंग ऑफिसर का कैरेक्टर प्ले किया है। फिल्म में ऋतिक के साथ उनके कई सीन हैं। एक सीन से फोटो शेयर करते हुए अनिल कपूर ने ऋतिक को विश किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''इंस्पायर्ड ने इंस्पिरेशन से कहा 'क्या तुम सच में हो!? कौन इंस्पायर्ड है और कौन इंस्पिरेशन, इसे गेस करना मैं आप पर छोड़ता हूं। हैप्पी बर्थ डे एचआर। लव यू फाइटर।'

    अक्षय ओबरॉय ने दिखाया ये वीडियो

    अक्षय ओबरॉय ने 'फाइटर' से ऋतिक रोशन का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋतिक को रोल के लिए तैयार होने से लेकर डांस प्रैक्टिस करते तक देखा जा सकता है। ऋतिक ने अपने रोल 'स्क्वॉडरन कमांडर शमरेश पठानिया' के लिए कितनी मेहनत की है, इसकी पूरी छोटी सी झलक वीडियो में दिखाई गई है। इसी के साथ उन्होंने डैशिंग को-स्टार को बर्थ किया है। 

    सिद्धार्थ आनंद ने भी पढ़े तारीफ में कसीदे

    'फाइटर' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक को विश करने के साथ ही उन्हें थैंक्यू भी कहा। उन्होंने लिखा, ''10 साल पहले दोनों ने साथ में एक जर्नी शुरू की थी। जब उन पर किसी ने भरोसा नहीं किया, तब ऋतिक से उन्हें सपोर्ट मिला था।'' सिद्धार्थ आनंद ने इस बात के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।

    खबरें और भी

    कब रिलीज हो रही 'फाइटर'

    फाइटर फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस मूवी में ऋतिक की जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनी है।

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan Birthday: एक या दो नहीं...30 हजार लड़कियों से ऋतिक को मिला था मैरिज प्रपोजल, जानें मजेदार किस्सा