विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aamir Khan ने कपिल शर्मा और गिन्नी के लिए घर पर रखी पार्टी, सामने आईं गेट टुगेदर की तस्वीरें

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 31 May 2023 06:41 PM (IST)

Kapil Sharma with Aamir Khan देर रात आमिर खान ने कपिल शर्मा और उनकी वाइफ गिन्नी के लिए अपने घर ...और पढ़ें

Aamir Khan, Kapil Sharma, Ginni Chatrath Photo Credit Instagram
Aamir Khan, Kapil Sharma, Ginni Chatrath Photo Credit Instagram

HighLights

  1. आमिर खान के घर पहुंचे कपिल शर्मा
  2. आमिर खान के साथ कपिल और गिन्नी का यादगार गेट टुगेदर
  3. फिल्मी पर्दे से कुछ वक्त के लिए ब्रेक पर आमिर

 नई दिल्ली, जेएनएन। Kapil Sharma with Aamir Khan: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) मंगलवार को पंजाबी फिल्म  'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए थे। इस मौके पर उनके साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए है। वहीं अब कपिल शर्मा ने एक्टर संग कुछ और फोटोज साझा की है, जिनमें उन्होंने एक्टर को शुक्रिया कहा है।

आमिर खान के कपिल और गिन्नी को बुलाया अपने घर

मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च में जहां मजाक-मजाक में आमिर खान ने कपिल शर्मा ने अपने शो में न बुलाने की शिकायत की थी। तो वहीं इस इवेंट के बाद कपिल और आमिर ने साथ में टाइम स्पेंड भी किया। इसकी एक कॉमेडियन से इंस्टाग्राम पर साझा की है।

आमिर और कपिल का गेट टुगेदर

कपिल ने सोशल मीडिया पर पत्नी गिन्नी और आमिर खान के साथ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपिल ने आमिर खान को शुक्रिया भी कहा और लिखा- 'एक शानदार शाम, प्यार, हंसी, म्यूजिक, खूबसूरत मेहमाननवाज़ी के लिए थैंक्यू. क्या खूबसूरत और यादगार गेट टुगेदर था। थैंक्यू आमिर खान भाई, आप हमारे शान हो।

मुझे कभी शो पर नहीं बुलाया- आमिर

बता दें,  ट्रेलर लॉन्च में आमिर खान ने कपिल के टैलेंट और उनके शो की खूब तारीफ की थी। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि,  मैं आज कल काम कम कर रहा हूं। फैमिली के साथ ज्यादा हूं। मुझे कॉमेडी देखना बहुत पसंद है। पिछले कई महीने से मैं कपिल शर्मा शो को देख रहा हूं। मैं इतना बड़ा फैन हो गया हूं इनका।  मेरी इतनी शामों को इन्होंने रंगीन किया है।

इतना हंसा हूं मैं। मैंने कपिल को फोन करके कहा कि थैंक्यू आप इतने लोगों को एंटरटेन करते हैं। मैं तुम्हारे सबसे बड़े फैंस में से एक हूं। आगे एक्टर ने कहा, आपने मुझे कभी शो पर नहीं बुलाया? ' इससे पहले वह पूछे मैं ही कह दूं। कपिल से एक कदम आगे हूं मैं।