Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से Aamir Khan ने खुद को किया अलग? नए एक्टर की तलाश में राहुल मोदी

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 01:53 PM (IST)

    आमिर खान ने कथित तौर पर अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से खुद को अलग कर लिया है, जिसकी वजह निर्देशक राहुल मोदी के साथ रचनात्मक मतभेद बताए जा रहे हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ समय पहले हमने आपको जानकारी दी थी कि एंटरप्रेन्योर और भारत पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) पर एक बायोपिक बनाई जा रही है। ऐसी खबर आई थी कि आमिर खान (Aamir Khan) इसका हिस्सा होंगे।

    हालांकि अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके हिसाब से एक्टर ने खुद को इससे अलग कर लिया है। क्रिएटिव डिफरेंस इसकी वजह बताई जा रही है। राहुल मोदी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और ये उनकी एक डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू फिल्म भी होगी। श्रद्धा कपूर जोकि राहुल को डेट कर रही हैं इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं।

    क्या है आमिर के अलग होने की वजह?

    हालांकि, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर अब इस फिल्म से जुड़े नहीं हैं। सूत्र ने बताया,'आमिर को स्टार्ट-अप की दुनिया बहुत पसंद है और वह अशनीर ग्रोवर की बायोपिक के जरिए इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए उत्सुक थे। उन्होंने स्क्रिप्ट पर काम किया और अपनी समझ के अनुसार उसे बेहतर बनाया। लेकिन आखिरकार, राहुल मोदी के साथ उनके क्रिएटिव मतभेद हो गए, जिसके चलते दोनों अलग हो गए।'

    ashneer.grover_1735670371_3535381772808454857_1648904720

    श्रद्धा कपूर हैं फिल्म की एक्ट्रेस

    खबरों के अनुसार आमिर के बाहर होने के बावजूद, यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहा है और राहुल व श्रद्धा इसमें बने हुए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मेकर्स अब ग्रोवर के रोल के लिए किसी कम उम्र के एक्टर को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं और इस बारे में दो-तीन बड़े नामों के साथ बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कास्टिंग फाइनल हो जाएगी।

    खबरें और भी

    हालांकि आमिर खान के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की जानकारी अभी ऑफिशियल नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- Ashneer Grover की बायोपिक बचाएगी Aamir Khan का करियर? 22 साल छोटी एक्ट्रेस संग पर्दे पर दिखाएंगे दम!

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan बनेंगे 'शार्क', अश्नीर ग्रोवर की कहानी अब फिल्मी पर्दे पर, श्रद्धा कपूर के ब्वॉयफ्रेंड करेंगे डायरेक्ट