Aamir Khan बनेंगे 'शार्क', अश्नीर ग्रोवर की कहानी अब फिल्मी पर्दे पर, श्रद्धा कपूर के ब्वॉयफ्रेंड करेंगे डायरेक्ट
आमिर खान अपनी पिछली फिल्म 'सितारे जमीन पर' के बाद अब अश्वनीर ग्रोवर की बायोपिक में नजर आएंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर को स्क्रिप्ट ब ...और पढ़ें
-1776344201687_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) की आखिरी फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitare Zameen Par) 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया।
'सितारे जमीन पर' के बाद आमिर ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बीच में इस तरह की खबरें आईं कि वो लोकेश कनगराज की अगली फिल्म और दादासाहेब फाल्के की बायोपिक में अभिनय करेंगे, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी करने वाले थे।

यह भी पढ़ें- 'हर रात एक बोतल...', 24 साल पहले Aamir Khan की जिंदगी में छा गया था अंधेरा, इस गम में 'देवदास' बन गए थे एक्टर
आमिर को पसंद आई स्क्रिप्ट
अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब खबर आ रही है कि आमिर शार्क टैंक इंडिया से पॉपुलैरिटी पा चुके और भारतपे के संस्थापक, अश्वनीर ग्रोवर की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, "आमिर ने बायोपिक पढ़ी है और उन्हें यह बहुत पसंद आई है। वह यह फिल्म कर रहे हैं। यह अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। अश्वनीर आज के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, इसलिए यह फिल्म उनसे काफी मिलती-जुलती है।"
अशनीर की बायोपिक 'डोगलपन: द हार्ड ट्रुथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स' 2022 में प्रकाशित हुई थी। इसलिए, यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस पुस्तक का रूपांतरण होगी या नहीं।
View this post on Instagram
कौन है फिल्म का डायरेक्टर?
इसके अलावा इस बायोपिक के बारे में एक और शानदार जानकारी सामने आ रही है। पोर्टल के अनुसार, इस बायोपिक का निर्माण और निर्देशन राहुल मोदी करेंगे, जिन्होंने पहले सोनू के टिटू की स्वीटी और तू झूठी मैं मक्कर जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट्स लिखी हैं। राहुल मोदी लंबे समय से श्रद्धा कपूर के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के मेकर्स से दस कदम आगे निकले आमिर खान, बेटे की फिल्म को सुपरहिट करवाने के लिए बनाई तगड़ी रणनीति