Dhurandhar 2 के मेकर्स से दस कदम आगे निकले आमिर खान, बेटे की फिल्म को सुपरहिट करवाने के लिए बनाई तगड़ी रणनीति
आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' को हिट करवाने के लिए इतनी तगड़ी रणनीति बनाई है कि, जिसे सुनकर 'धुरंधर 2' के मेकर्स भी होश उड़ जाएंगे। ...और पढ़ें

आमिर खान ने बनाई बेटे की फिल्म के लिए बिग स्ट्रेटेजी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने जिस तरह की स्ट्रेटेजी अपनाई थी, उसे देखकर फैंस और ट्रेड एनालिस्ट्स ने उनकी खूब वाहवाही की थी। पहले पार्ट 'धुरंधर' का क्रेज खत्म होने से पहले ही मेकर्स ने उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया था और दर्शकों पर से उसका खुमार उतरने से ठीक पहले वे 'धुरंधर 2' लेकर सिनेमाघरों में आ गए।
अब 'धुरंधर 2' के मेकर्स की यह स्ट्रेटेजी भी आपको फीकी लगने लगेगी। बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की अपकमिंग फिल्म को सुपरहिट करवाने के लिए उनसे भी धांसू प्लानिंग कर ली है।
आमिर खान की यह मास्टरमाइंड स्ट्रेटेजी क्या करेगी काम?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान ने जुनैद खान और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर 'एक दिन' की एडवांस बुकिंग फिल्म रिलीज से 39 दिन पहले ही खोल दी है। आम तौर पर बॉलीवुड फिल्मों की टिकट बिक्री रिलीज से 5 या 7 दिन पहले शुरू होती है, लेकिन आमिर खान ने एक बिल्कुल नई और अनोखी रणनीति अपनाई है, जो शुरुआती रुझानों में सफल होती भी दिख रही है।
यह भी पढ़ें- 'हर रात एक बोतल...', 24 साल पहले Aamir Khan की जिंदगी में छा गया था अंधेरा, इस गम में 'देवदास' बन गए थे एक्टर
-1775928143587.jpg)
इन प्रमुख शहरों में अभी से शुरू हुई टिकट बिक्री
इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस शुरुआती पहल के चलते देशभर के लगभग 20 शहरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों ने 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए अभी से एक शो ओपन कर दिया है। प्रमुख शहर दिल्ली-एनसीआर में 24 स्क्रीन्स पर एडवांस बुकिंग शुरू की गई है। यहां 11 स्क्रीन्स पर एडवांस टिकटों की बुकिंग चल रही है।
खबरें और भी
इसके अलावा चंडीगढ़ और पुणे में भी लिमिटेड शोज ओपन हो चुके हैं। हर शहर के कम से कम तीन सिनेमाघरों में टिकट उपलब्ध हैं। दिलचस्प बात यह है कि रायपुर, गोरखपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी इसकी 'अर्ली बुकिंग' शुरू हो गई है।
एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों की बात करें तो, 11 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक काफी उत्साह देखने को मिला है। रायपुर के सिनेमाघरों में 46 टिकट बिक चुके हैं। अहमदाबाद के पीवीआर में इसके 37 टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं। मुंबई और दिल्ली के कई सिनेमाघरों में भी 20 से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है। कुल मिलाकर रिलीज से 39 दिन पहले ही विंडो ओपन करने के कारण 'एक दिन' के 520 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है।
प्योर रोमांटिक फिल्म है 'एक दिन'
आपको बता दें कि आमिर खान ने इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर 'एक दिन' एक 'प्योर रोमांटिक' फिल्म है। इसमें बहुत ही क्लासिक रोमांस दिखाया गया है, जो उन्हें भी बेहद पसंद है और भारतीय दर्शकों को भी हमेशा से लुभाता रहा है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।