Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हर रात एक बोतल...', 24 साल पहले Aamir Khan की जिंदगी में छा गया था अंधेरा, इस गम में 'देवदास' बन गए थे एक्टर

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 08:58 AM (IST)

    24 साल पहले निजी जिंदगी में हुई उथल-पुथल से आमिर खान इतना ज्यादा टूट गए थे कि उन्होंने डेढ़ साल तक हर रात एक बोतल शराब पी। क्या था उनका सबसे बड़ा गम, एक ...और पढ़ें

    आमिर खान हर रात खत्म करते थे एक शराब की बोतल/ फोटो- Instagram

    आमिर खान हर रात खत्म करते थे एक शराब की बोतल/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान (Aamir Khan) को आपने अक्सर फिल्मों, कहानियों और अपने क्राफ्ट के बारे में बात करते हुए सुना होगा, लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जब वह पूरी तरह से ईमानदार होकर अपनी 'इम्परफेक्ट' निजी और शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात करें।

    हाल ही में आमिर खान ने अपनी जिंदगी के उस सबसे 'डार्क' दौर के बारे में बात की, जब एक रात उन्होंने गम में पूरी की पूरी शराब की बोतल खत्म कर दी थी और ऐसा सिलसिला अगले डेढ़ साल तक चलता रहा। इसका खुलासा खुद एक्टर ने किया है। आखिर किस गम में डूबे जा रहे थे आमिर खान? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

    'अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पा रहा था'

    आमिर खान हाल ही में बरुण दास के शो 'डुओलॉग' के एक एपिसोड में नजर आए थे, जहां उन्होंने बताया कि जब उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से उनकी शादी टूटी थी, तो आमिर की कैसी हालत हो गई थी। आमिर ने कहा,

    "जब तक मेरा पहला तलाक नहीं हुआ था, तब तक मैं शराब नहीं पीता था। हालांकि, जब पहले दिन रीना बच्चों के साथ मुझे छोड़कर चली गईं, तो मैं घर में बिल्कुल अकेला रह गया था। मैं उस समय अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाया। मैंने पहले कभी भी शराब नहीं पी थी। हां, फिल्मों में किसी सीन के लिए मजबूरी में पीनी पड़ती थी, एक या दो बार ऐसा हुआ होगा। मेरी अल्कोहल में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं थी।"

    aamir khan 1111

    यह भी पढ़ें- 32 साल पुरानी फिल्म Box Office पर रही थी डिजास्टर, बाद में कल्ट क्लासिक बनीं Romantic Comedy

    डेढ़ साल तक हर रात पी एक बोतल शराब

    आमिर ने उस दर्दनाक रात को याद करते हुए बताया, "उस रात, जब रीना गईं... तो मेरे घर पर मेहमानों को सर्व करने के लिए शराब की कुछ बोतलें रखी हुई थीं, मैंने पीना शुरू किया। उसके बाद अगले डेढ़ साल तक मैं हर रात एक बोतल शराब पीता रहा। जो इंसान बिल्कुल भी शराब को हाथ नहीं लगाता था, उसके लिए हर रात एक बोतल पीना बहुत ज्यादा था।"

    खबरें और भी

    'यह मेरे और परिवार के लिए बहुत दुखद था'

    यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी टूटने पर अपना दुख व्यक्त किया हो। इससे पहले उन्होंने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कहा था, "रीना और मेरी शादी 16 साल चली, उसके बाद हम अलग हुए। यह हम दोनों के लिए और हमारे परिवार के लिए काफी दुखद था। हम जितनी अच्छी तरह से इस सिचुएशन से डील कर सकते थे, हमने किया। रीना और मेरे दिल में एक-दूसरे के लिए कभी भी रिस्पेक्ट कम नहीं हुई।"

    aamir reena

    आपको बता दें कि आमिर खान और रीना दत्ता की शादी 18 अप्रैल 1986 को हुई थी। उस वक्त उन्होंने घर से भागकर शादी की थी। जब आमिर ने रीना से शादी की थी, तब उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी। हालांकि, आपसी मतभेदों की वजह से शादी के 16 साल बाद यह कपल एक-दूसरे से अलग हो गया था। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटा जुनैद और बेटी आइरा।

    यह भी पढ़ें- आखिरी मुकाम पर पहुंचकर डिब्बाबंद हुई थी Aamir Khan की यह फिल्म, 34 साल पहले पर्दे पर आने वाली थी यह गजब कहानी