विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

6 करोड़ के बजट की फिल्म ने कमाए थे 76 करोड़ रुपए, Aamir Khan ने शराबी बनकर सही थी जिल्लत

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Mon, 31 Mar 2025 10:37 PM (IST)

हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में लोगों को इतनी पसंद आईं ...और पढ़ें

शराबी का किरदार निभाकर जीता था फैंस का दिल (Photo Credit- X)
शराबी का किरदार निभाकर जीता था फैंस का दिल (Photo Credit- X)

HighLights

  1. यू नहीं कहलाते आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट
  2. शराबी का किरदार निभाकर जीता था फैंस का दिल
  3. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी शानदार कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अभिनेता को उनके अनोखे किरदारों के लिए पसंद किया जाता है। आमिर खान की फिल्में कमाई के मामले में भी पीछे नहीं रहती हैं। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी उनके नाम हैं। दंगल में अभिनेता एक पिता का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

मगर आज हम आपको 1988 में अपनी पहली ही फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से छा जाने वाले आमिर खान के करियर की उस फिल्म के बारे में बताएंगे जब सिल्वर स्क्रीन पर वो एक शराबी के किरदार में सामने आए थे।

हर दौर में किया फैंस के दिलों पर राज

आमिर खान का जादू बड़े पर्दे पर हर दौर में दिखाई दिया है। बिते कुछ सालों को देखें या 2000 के दशक पर नजर डालें तो उस समय में भी आमिर खान ने कई शानदार फिल्में दी हैं। इन्हीं मे से एक फिल्म ऐसी भी जिसने 6 करोड़ के बजट में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था। जिस फिल्म का हम जिक्र कर रहे हैं उसका नाम है ‘राजा हिंदुस्तानी’। जी हां, फिल्म में आमिर खान करिश्मा कपूर के साथ नजर आए थे। उनका किरदार अपनी पत्नी के लिए शराबी बनने तक को तैयार हो जाता है।

ये भी पढ़ें- ओटीटी की इस ट्रेंडिंग दुनिया में क्या आपको याद है भारत की पहली वेब सीरीज? जानें नाम और स्टारकास्ट

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने किया था हैरान

बॉक्स ऑफिस का डाटा रखने वाली साइट सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को महज 6 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था। रिलीज के बाद दुनियाभर से मूवी ने 76 करोड़ रुपये की कमाई करके सबको हैरान कर दिया था। धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनीं ‘राजा हिंदुस्तानी’ आमिर खान और करिश्मा कपूर के करियर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक मानी जाती है जो 15 नवंबर 1996 को रिलीज हुई थी। ब्लॉकबस्टर फिल्म में सुरेश ओबेरॉय, अर्चना पूरन सिंह, जॉनी लीवर, कुणाल खेमू, फरीदा जलाल और वीरू कृष्णन जैसे कलाकारों ने काम किया था।

राजा हिंदुस्तानी के बारे में...

‘राजा हिंदुस्तानी’ की कहानी की बात करें तो ये एक रोमांटिक फिल्म थी। आमिर खान मूवी में एक टैक्सी ड्राइवर का किरदार निभाते है। वहीं करिश्मा कपूर ने अमीर घराने की बेटे का किरदार निभाया था। दोनों को धीरे-धीरे एक दूसरे से प्यार हो जाता है और यहीं से कहान में ट्विस्ट आता है।

करिश्मा की फैमिली इस रिश्ते से खुश नहीं होती है। आमिर का किरदार अपने प्यार को पाने के लिए वो पूरी कोशिश करता है। फिल्म के साथ ही इसके गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे। वहीं ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’ गाने में तो आमिर शराबी के रूप में नजर आए थे और ये गाना आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें- 'सोचा नहीं था कि लोगों का इतना प्यार मिलेगा', छावा के बाद Jaat में विलेन बनेंगे विनीत कुमार सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।