Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    60 साल की उम्र में दुल्हन बनी थीं Aamir Khan की ऑनस्क्रीन 'मां', फेसबुक से मिला पहला प्यार

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 01:14 PM (IST)

    लगान फेम एक्ट्रेस सुहासिनी मुले का नाम इन दिनों एक बार फिर से अपने शादी को लेकर चर्चा में आ गया है। ...और पढ़ें

    सुहासिनी मुले लगान एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    सुहासिनी मुले लगान एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. सुहासिनी मुले सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस

    2. 60 साल की उम्र में रचाई थी शादी

    3. फेसबुक सुहासिनी को मिला था सच्चा प्यार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान को लेकर ये चर्चा खूब होती है कि 60 साल की उम्र में वह कुंवारे हैं और शादी नहीं करना चाहते हैं। लेकिन आपको जानकार ये हैरानी होगी कि सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री में एक दिग्गज अभिनेत्री मौजूद है, जो जीवन के दशक तक कुंवारी रहीं और उन्होंने 60 साल की उम्र में जाकर शादी रचाई।

    उनका नाम सुहासिनी मुले है, जो मुख्य तौर पर सुपरस्टार आमिर खान की कल्ट क्लासिक फिल्म लगान में उनकी मां यशोदा का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। आइए उनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं- 

    60 साल की उम्र में हुई शादी

    वेटरन एक्ट्रेस सुहासिनी मुले पिछले 5 दशक से लंबे समय से हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस एक्टिव हैं। लेकिन उनको सबसे अधिक लाइमलाइट निजी जिंदगी को लेकर मिली है।

    यह भी पढ़ें- मुस्लिम कलाकारों ने बनाया था 26 साल पुराना राधा-कृष्ण का Cult सॉन्ग, Asha Bhosle -उदित नारायण ने दी थी आवाज

    Suhasini Mulay wedding

    दरअसल अन्नू कपूर को शो सुहाना सफर के दौरान सुहासिनी ने 60 की आयु में शादी करने को लेकर खुलकर बात की और बताया- मैंने 60 साल की उम्र में पहली बार शादी की। तब तक मुझे सही साथी नहीं मिला था। मेरे पति अतुल गुर्टू एक बहुत जाने-माने साइंटिस्ट हैं। जब वे साइंस के बारे में बात करते हैं, तो मुझे कुछ समझ नहीं आता, लेकिन वे एक बहुत अच्छे इंसान हैं। 

    mulay.14_1662363264_2920437195266468154_30796584139

    उन्होंने उन्होंने डायरेक्ट प्रपोज नहीं किया था, लेकिन एक इशारा जरूर दिया था। जब मुझे एहसास हुआ कि व किसी की तलाश में हैं, तो मैं मन ही मन हंसी। मैंने सोचा जब मुझे 60 साल में सही इंसान नहीं मिला, तो अब अचानक कैसे मिल जाएगा।

    फेसबुक से मिला प्यार 

    इतना ही नहीं सुहासिनी मुले ने मराठी अभिनेत्री सुलेखा तलवलकर के यूट्यूब चैनल पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फेसबुक से मिले प्यार के बारे में बात करते हुए कहा- एक को स्टार के कहने पर मैंने फेसबुक पर अकाउंट बनाया था और मुझे इसके बारे में उस वक्त तक कोई जानकारी नहीं थी।

    खबरें और भी

    एक दिन फेसबुक ब्राउज करते समय मेरा ध्यान एक प्रोफाइल रिकमेंडेशन ने ध्यान खींचा, जोकि अतुल गुर्टू का हैंडल था। जहां से हमारी बातचीत शुरू हुई और 75 दिनों के भीतर हमने शादी का फैसला कर लिया था। आपको बता दें कि सुहासिन ने साल 2011 में अतुल संग शादी रचाई।

    यह भी पढ़ें- कहां गई Aamir Khan खान स्टारर 'लगान' की गौरी? 45 की उम्र में सिंगल हैं Gracy Singh, बॉलीवुड छोड़ अब कर रही ये काम