Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir Khan की मां जीनत को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 04:57 PM (IST)

    Aamir Khan Mother Heart Attack आमिर खान की मां जीनत को पंचगनी वाले घर में दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया ...और पढ़ें

    Aamir Khan Mother Heart Attack: आमिर खान की मां को अटैक आया है।
    Aamir Khan Mother Heart Attack: आमिर खान की मां को अटैक आया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aamir Khan Mother Heart Attack: अभिनेता आमिर खान की मां को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें यह मुंबई के पास पंचगनी में स्थित वाले घर पर हुआ है। सूत्रों के अनुसार आमिर खान दिवाली के अवसर पर अपनी मां के साथ पंचगनी वाले घर पर थे। तभी उनकी मां को एक तगड़ा दिल का दौरा पड़ा।

    आमिर खान ने तुरंत मां को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया

    आमिर खान ने तुरंत मां को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया और तब से वह उनके साथ ही हैं। घर के अन्य सदस्य लगातार उनके संपर्क में है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने आगे बताया, 'आमिर खान की मां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और वह अभी स्टेबल है और उनका इलाज चल रहा है।' आमिर खान के परिवार ने इस बात को सुनिश्चित किया कि उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक ना हो और परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी लोग किसी भी प्रकार की अफवाहें नहीं चाहते थे।

    यह भी पढ़ें: Tiger Shroff का टूटा पैर, वाश बेसिन तोड़ने का कर रहे थे प्रयास, देखें वीडियो

    आमिर खान ने कहा था कि वह अपनी मां के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए

    करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अपने जीवन का सबसे बड़ा दुख यही लगता है कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए, खासकर अपनी मां और बच्चों के साथ। इसके साथ उन्होंने जीवन में परिवार और रिश्तों की अहमियत भी बताई।

    यह भी पढ़ें: Juhi Chawla की बेटी जाह्नवी मेहता लगती है सेम टू सेम, फैंस ने कहा- ट्विंस, देखें वायरल वीडियो

    आमिर खान की मां की लोग जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं

    आमिर खान की मां की लोग जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आमिर खान फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। इन दिनों वह अपनी फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर इंटरनेट यूजर के निशाने पर रहते हैं।

    खबरें और भी