यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aamir Khan की ऑन-स्क्रीन मां का ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़े लोगों के होश, बोले- 'OMG इतनी पतली...'
लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान (Aamir Kha) की ऑन-स्क्रीन मां बन चुकीं अभिनेत्री मोना सिंह (Mona Singh) ने अपनी लेटेस्ट फोटोज से सभी के होश उड़ा दिए। उनकी ...और पढ़ें

HighLights
- मोना सिंह की लेटेस्ट फोटोज हुईं वायरल
- मोना सिंह की फिटनेस देख हैरान हुए लोग
- लाल सिंह चड्ढा में बनी थीं आमिर खान की मां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोना सिंह टीवी और बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा हैं। उन्हें सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वह कई डेली सोप और सुपरहिट मूवीज में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। इन दिनों मोना अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए लाइमलाइट बटोर रही हैं।
43 साल की मोना सिंह की हालिया फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में लोग मोना का फिटनेस देख दंग रह गए हैं। जस्सी जैसी कोई नहीं के 19 साल बाद मोना का ऐसा अवतार देख लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने कैसे इतना वजन घटा लिया है।
मोना सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन
मोना सिंह ने कुछ समय पहले अपने वेकेशन से कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस काफी पतली लग रही हैं। इन तस्वीरों में उनका ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग उनकी तारीफ करने के साथ-साथ फिटनेस प्लान पूछने से खुद को रोक नहीं पाए।
यह भी पढ़ें- जब मोना सिंह ने एक्टर Karan Oberoi के दिल के किये थे सौ टुकड़े, इस कारण ठुकरा दिया था शादी का प्रपोजल
Photo Credit - Instagram
मोना का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान
एक यूजर ने कहा, "आपका आधा हिस्सा कहां गया? इतनी पतली। हालांकि, अच्छी लग रही।" एक ने कहा, "मोना फ्रेश लग रही है।" एक यूजर ने कहा, "आपका फिटनेस प्लान क्या है?" एक और ने लिखा, "मोना जी प्लीज अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर कीजिए।" एक और ने लिखा, "कितनी पतली हो गई हो आप। कैसे?" एक और ने कमेंट किया, "ओह माय गॉड इतनी पतली।"
खबरें और भी
बन चुकी हैं आमिर की मां
2022 में रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान की मां का किरदार मोना सिंह ने निभाया था। वह आमिर से 17 साल छोटी हैं। उम्र के इतने बड़े अंतर के बावजूद मोना ने अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वह मुंज्या में भी मां की भूमिका निभा चुकी हैं। वह अभय शर्मा की ऑन-स्क्रीन मां बनी थीं।
Photo Credit - Instagram
फिल्मों के अलावा वह वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें काला पानी सीरीज के लिए काफी प्रशंसा मिली थी। इन दिनों वह मिस्ट्री (Mistry) में नजर आ रही हैं जिसमें राम कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें- फिल्म फ्लॉप होने के बाद देते हैं पार्टी! मोना सिंह ने Aamir Khan को बताया इंटेलिजेंट, बोलीं- हर सवाल का जवाब