विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'PK में न्यूड होकर ये सीन करने में Aamir Khan को पड़ गए थे लेने के देने', तीसरी शादी के राज से भी उठाया पर्दा

Published: Wed, 24 Apr 2024 03:15 PM (IST)

बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान के किसी भी प्रोजेक्ट का एलान उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं ...और पढ़ें

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आमिर खान
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आमिर खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपिल शर्मा के शो में अब तक कई मेहमान ठहाके लगा चुके हैं। मगर इस बार का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' कुछ अलग है। नेटफ्लिक्स पर आने वाले इस सीजन में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की दमदार वापसी ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया और अब शो में वह मेहमान आने वाला है, जिसका 10 सालों से इंतजार किया जा रहा था।

पहली बार कपिल के शो में आमिर खान

'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान 2013 के बाद अब कपिल शर्मा के शो में आएंगे। जी हां, 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से लेकर 'द कपिल शर्मा शो' तक में तमाम सुपरस्‍टार्स कई बार आए, लेकिन आमिर खान ने इस शो से दूरी बनाए रखी थी। लेकिन अब ये इंतजार भी खत्म होने वाला है। पहली बार आमिर खान, कपिल के शो में पधारे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है।

इतने रुपये में शो में आने को तैयार आमिर खान

आमिर खान को अपने शो में देख कपिल ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह आएंगे। इस पर सुनील ग्रोवर ने कहा कि आप हमें 1500 रुपये दे दो, हम कहीं भी आ जाते हैं। सुनील ग्रोवर की बात को आगे बढ़ाते हुए आमिर कहते हैं आ जाते हैं हम लोग, 1500 रुपये में आ जाते हैं। 

तीसरी शादी पर भी बोले आमिर खान

कपिल ने रिलेशन्स के नाम पर आमिर की टांग खिंचाई की। उन्होंने कहा कि अब आमिर को सेटल हो जाना चाहिए। इस पर आमिर जोर-जोर से ठहाके मारने लगते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

न्यूड सीन पर बोले आमिर खान

इसी वीडियो में आमिर खान ने ये भी बताया कि पीके फिल्म में न्यूड सीन शूट करने में उन्हें परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि जब तक पैदल चलना होता था, तब तक ठीक था। जब दौड़ना होता था, तब परेशानी होती थी

अवॉर्ड लेने क्यों नहीं जाते आमिर खान?

अर्चना पूरण सिंह ने आमिर खान से पूछा कि आप अवॉर्ड लेने क्यों नहीं जाते। इस सवाल पर आमिर कहते हैं, 'समय बहुत कीमती चीज है। इसका सही इस्तेमाल करना चाहिए।''

यह भी पढ़ें: आज भी मम्मी से पिट जाते हैं Vicky Kaushal, पिता शाम कौशल से भी साल में 3-4 बार जरूर मिलती है ये सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।