Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज भी मम्मी से पिट जाते हैं Vicky Kaushal, पिता शाम कौशल से भी साल में 3-4 बार जरूर मिलती है ये सजा

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 02:22 PM (GMT+05:30)

    एक्टर्स और सिब्लिंग्स Vicky Kaushal और Sunny Kaushal ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शिरकत की। यहां इन भाइयों ने कपिल शर्मा अर्चना पूरन सिंह ...और पढ़ें

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से विक्की कौशल और सनी कौशल
    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से विक्की कौशल और सनी कौशल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The Great Indian Kapil Show: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटौरते रहते हैं। ऑफस्क्रीन कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ उनकी जोड़ी जितनी पसंद की जाती है, फैमिली के साथ विक्की के बॉन्ड को भी उतना ही प्यार मिलता है। 

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में विक्की-सनी ने ली एंट्री

    हाल ही में विक्की कौशल ने भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शिरकत की। इस शो में दोनों भाइयों ने कॉमेडी पर ठहाके लगा कर मस्ती करने के साथ ही एक दूसरे की पोल भी खोली। इसी के साथ विक्की कौशल ने मजाक-मजाक में अपने पेरेंट्स (वीना कौशल और शाम कौशल) के बारे में बात की। विक्की ने एक मजेदार वाक्या बताया, जिसे सुन कपिल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

    मम्मी से होती है विक्की कौशल की धुनाई

    'सैम बहादुर' एक्टर विक्की कौशल ने कपिल के कुछ फनी सवालों का जवाब देने के साथ ही बताया कि वह अपनी मां से बहुत मार खा चुके हैं। विक्की के इतना कहते ही सनी बताते हैं कि वह आज भी मार खाते हैं। शादी के बाद भी विक्की को मां की मार पड़ती है। वहीं, डैडी शाम कौशल का इस बारे में क्या रुख होता है, इसका विक्की ने फनी जवाब दिया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    पापा की मार हमेशा रहती है याद

    विक्की ने बताया कि उनके पापा के साथ ऐसा है कि उनके साल में 3-4 इवेंट्स ऐसे जरूर आते हैं, जब इन भाइयों की पिटाई हुई हो और वो उन्हें याद भी रहती है। उनका कहना है कि उनके पापा साल में 3-4 बार ही मारते थे, लेकिन ऐसा कि वह मार उन्हें हमेशा याद रहती है। 

    यह भी पढ़ें: ये इनका धंधा है...' Kapil Sharma- अर्चना पूरन सिंह पर Sunil Grover ने कसा तंज, सुन हैरान हुए मेहमान विक्की कौशल

    खबरें और भी