विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aamir Khan ने क्यों रिजेक्ट कर दिया था 'जाने तू या जाने ना' का सीक्वल? कहानी सुन डायरेक्टर से कही थी ये बात

Published: Sat, 21 Sep 2024 11:47 AM (IST)

Jaane Tu Ya Jaane Na साल 2008 की हिट फिल्मों में से एक है। इस रोम-कॉम ड्रामा से आमिर खान ...और पढ़ें

आमिर खान ने रिजेक्ट कर दिया था जाने तू या जाने ना का सीक्वल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आमिर खान ने रिजेक्ट कर दिया था जाने तू या जाने ना का सीक्वल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जाने तू या जाने ना के प्रोड्यूसर थे आमिर खान
  2. सीक्वल की कहानी आमिर को नहीं आई थी रास
  3. इमरान खान ने फिल्म से रखा था बॉलीवुड में कदम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म जाने तू या जाने ना (Jaane Tu Ya Jaane Na) साल 2008 की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। आमिर खान इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर थे और निर्देशन अब्बास टायरवाला ने किया था। जब फिल्म सिनेमाघरों में आई थी तो इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके तुरंत बाद डायरेक्टर अब्बास को फिल्म के सीक्वल के लिए एक कहानी का आइडिया था।

जाने तू या जाने ना फिल्म में अदिति (जेनेलिया) और जय (जय) की प्रेम कहानी दिखाई गई है। दोनों की दोस्ती से प्यार तक की कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म की हिट के बाद अब्बास टायरवाला आमिर खान के पास सीक्वल की कहानी लेकर गए थे। उन्होंने मिस्टर परफेक्शनिस्ट को आइडिया दिया था कि सीक्वल की कहानी अदिति और जय के अलगाव की होगी। सीक्वल में दिखाया जाएगा कि जय का मेघना (मंजरी फडनीस) के साथ अफेयर होता है।

जाने तू या जाने ना का सीक्वल बनाने वाले थे डायरेक्टर 

डायरेक्टर ने बताया कि सीक्वल की कहानी सुनकर आमिर खान कुछ खास खुश नहीं हुए थे। उन्होंने अब्बास से क्या कहा था, खुद डायरेक्टर ने रिवील किया है। साइरस ब्रोचा के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "पता नहीं कि मुझे यह कहने की इजाजत है या नहीं। मिस्टर आमिर खान इस बात को लेकर काफी संवेदनशील हैं कि किस बारे में बात की जानी चाहिए और किस बारे में नहीं, लेकिन 'जाने तू' के तुरंत बाद मुझे सीक्वल का आइडिया आया था।

यह भी पढ़ें- Luck मूवी की कॉपी है कोरियन सीरीज Squid Game? डायरेक्टर सोहम शाह के आरोप पर Netflix ने दिया जवाब

Jaane Tu Ya Jaane Na Sequel

सीक्वल की कहानी से नाराज हुए थे आमिर खान?

अब्बास टायरवाला ने आगे कहा, "मुझे भी यकीन नहीं था कि मैं मजाक कर रहा हूं या नहीं। मैं इसे खान साहब के पास ले गया और मैंने उन्हें बताया कि फिल्म की शुरुआत जय और अदिति के अलग-अलग रहने से होती है। वे अलग हो चुके हैं और जय का मेघना के साथ अफेयर है। आमिर ने कहा 'मुझे फर्क नहीं पड़ता कि जाने तू का सीक्वल कौन बनाता है, लेकिन यह तुम नहीं बनाओगे।' उन्होंने कहा कि यह सबसे बेवकूफी भरी बात है।"

यह भी पढ़ें- 'तेरे इश्क में नाचेंगे' की शूटिंग के वक्त नशे में थे Aamir khan? अर्चना पूरन सिंह ने सुनाया पूरा किस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।