विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 शादियां करने वाले Aamir Khan को रोमांटिक फिल्में देखने की नहीं थी अनुमति, बोले- 'मैं रूढ़िवादी परिवार...'

Published: Sat, 28 Mar 2026 07:28 PM (IST)

आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। हाल ही में आमिर खान ने बताया कि बचपन में उन्हें उनकी मम्मी रोमांटिक फिल्में नहीं देखने देती थीं।

आमिर खान को रोमांटिक फिल्में देखना नहीं था अलाउड/ फोटो- Instagram

आमिर खान को रोमांटिक फिल्में देखना नहीं था अलाउड/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'दंगल' से लेकर 'पीके' और 'थ्री इडियट्स' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले आमिर खान (Aamir Khan) अपने बेहतरीन क्राफ्ट के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों की कहानी से लेकर हर छोटी डिटेलिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है।

हालांकि, बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान खुद बहुत ही कम फिल्में देखते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह बात खुद अभिनेता ने कुबूल की है। हाल ही में आमिर खान ने बताया कि उन्हें बचपन में रोमांटिक फिल्में देखना बिल्कुल भी अलाउड नहीं था।

बचपन में बस ऐसी फिल्में ही देखते थे आमिर खान

आमिर खान ने हाल ही में 'वैरायटी इंडिया' से खास बातचीत करते हुए बताया कि फिल्मों से ज्यादा उनका झुकाव हमेशा पढ़ने  की तरफ रहा है। अभिनेता ने कहा,

"मैं बचपन से ही ऐसा हूं, बहुत पढ़ता था। मैं जो भी फिल्में देखता था, वे या तो ब्लैक एंड व्हाइटहोती थीं या फिर बहुत ही पुरानी फिल्में होती थीं, जो दूरदर्शन पर आती थीं। मैं एक बहुत ही रूढ़िवादी परिवार में पला-बढ़ा हूं और मेरे पैरेंट्स  फिल्मों और अन्य चीजों को लेकर बहुत ही स्ट्रिक्ट थे। हमें फिल्में देखने की अनुमति नहीं थी। मुझे याद है, जब मैं मम्मी से पूछता था कि 'मां, क्या मैं फिल्म देख सकता हूं?', तो वह मुझे हां तो बोल देती थीं, लेकिन रोमांटिक फिल्में देखने से साफ मना करती थीं।"

aamir khan 1111

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैंने फिल्म नहीं देखी लेकिन...'

आमिर खान सिर्फ इन दो दिन ही देखते थे फिल्में

आमिर खान ने इंटरव्यू में आगे बताया कि वह सिर्फ शनिवार और रविवार को ही फिल्में देखा करते थे। उस दौरान उन्होंने दिलीप कुमार और अशोक कुमार की कई सारी मूवीज देखी थीं। उन्होंने कहा, "मैं 18 साल की उम्र में ही फिल्ममेकिंग में आ गया था और मैंने असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू कर दिया था। मैं फिल्में बनाता जरूर हूं, लेकिन मैं खुद बहुत ही कम फिल्में देखता हूं। हॉलीवुड या बाहर दुनिया में क्या चल रहा है, मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं रहती।"

आमिर

वर्कफ्रंट की बात करें तो, आमिर खान फिलहाल अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'एक दिन' (Ek Din) की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके बेटे जुनैद खान और मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक हिट थाई फिल्म की रीमेक है, जो 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar के 'रहमान डकैत' होते आमिर खान, अगर आदित्य धर मान लेते एक्टर की ये एक शर्त? सच आया सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।