Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Daadi Ki Shaadi देखकर रिद्धिमा के मुरीद हुए आमिर खान, कहा- 'रणबीर से बेहतर'; 45 की उम्र में एक्ट्रेस का डेब्यू

    Updated: Thu, 07 May 2026 01:20 PM (GMT+05:30)

    आमिर खान ने 'दादी की शादी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में रिद्धिमा कपूर साहनी के अभिनय की जमकर तारीफ की, यहां तक कि उन्होंने रिद्धिमा को रणबीर कपूर से बेहतर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपिल शर्मा (Kapil Sharma), नीतू कपूर, सादिया खतीब और रिद्धिमा कपूर साहनी स्टारर दादी की शादी 8 मई, 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बुधवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई सितारे पहुंचे।

    इस दौरान सुपरस्टार आमिर खान भी मौजूद थे। अभिनेता की बहन निखत खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 'दादी की शादी' (Daadi Ki Shaadi) देखने के बाद आमिर ने पैपराजी से बात की और फिल्म और रिद्धिमा की परफॉर्मेंस की तारीफ की।

    यह भी पढ़ें- Daadi Ki Shaadi Trailer: 45 की उम्र में डेब्यू करेंगी रणबीर कपूर की बहन, फैंस देखकर बोले- ये तो खानदानी एक्टर

    कैसा था फिल्म देखने के बाद आमिर का रिएक्शन?

    आमिर खान ने कहा, "रिद्धिमा की ये पहली फिल्म है। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है। रणबीर से बेहतर किया।" आमिर ने आगे कहा- बहुत मजा आया मुझे। पूरी टीम को मैं बेस्ट विशेज देता हूं। सभी ने अच्छा काम किया।

    बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तीसरी कपूर

    रिद्धिमा के डेब्यू की खूब चर्चा हो रही है। करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान के बाद, वह कपूर परिवार की तीसरी बेटी हैं जो फिल्मों में कदम रख रही हैं। हालांकि, करिश्मा और करीना ने बहुत कम उम्र में डेब्यू किया था, वहीं रिद्धिमा 45 की उम्र में इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।

    हाल ही में, एक प्रमोशनल वीडियो में, रिद्धिमा की फिल्म में कास्टिंग के बारे में बात करते हुए, नीतू ने खुलासा किया कि जब फिल्म निर्माताओं ने उन्हें फोन करके पूछा कि क्या उनकी बेटी फिल्म करना चाहेगी, तो उन्होंने हंसकर मना कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने रिद्धिमा से पूछने का फैसला किया। जब नीतू ने रिद्धिमा को फोन किया, तो वह भी हंस पड़ीं, लेकिन बाद में फिल्म करने के लिए राजी हो गईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी Daadi Ki Shaadi, कॉमेडी ड्रामा से रणबीर की बहन कर रही डेब्यू