Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir Khan से कम नहीं हैं बेटे Junaid Khan, डेब्यू फिल्म के लिए किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन, 2 साल में घटाया 26kg

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:59 PM (IST)

    आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) डेब्यू करने से पहले ही ध्यान खींच रहे हैं। वो अपनी पहली फिल्म महाराज की रिलीज को लेकर पहले ही सु ...और पढ़ें

    जुनैद खान ने डेब्यू फिल्म के लिए किया गजब ट्रांसफॉर्मेंशन, (X Image)
    जुनैद खान ने डेब्यू फिल्म के लिए किया गजब ट्रांसफॉर्मेंशन, (X Image)

    HighLights

    1. जुनैद का गजब ट्रांसफॉर्मेशन
    2. डेब्यू के लिए तैयार जुनैद खान
    3. कब रिलीज होगी फिल्म ?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। पिछले काफी दिनों से वो अपनी फिल्म महाराजा को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। अब उनकी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच फिल्म से जुड़ी जुनैद खान को लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है।

    जुनैद खान ने पिता आमिर खान के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग को अपना करियर चुना है। काम को लेकर गंभीरता के मामले में भी वो मिस्टर परफेक्शनिस्ट से कम नहीं हैं।

    यह भी पढ़े- Maharaj OTT Release: आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म का आधिकारिक एलान, जारी हुआ फर्स्ट लुक

    जुनैद का गजब ट्रांसफॉर्मेशन

    आमिर खान अपनी फिल्मों की मांग के अनुसार, खुद को ढालने के लिए जाने जाते हैं। अब जुनैद खान ने भी ये कारनामा किया है। जुनैद ने अपनी पहली फीचर फिल्म महाराज के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की है। अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए एक्टर ने 2 सालों के भीतर लगभग 26 किलो वजन कम किया है। फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर को पुरानी और नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेंशन हैरान करने वाला है।

    डेब्यू के लिए तैयार जुनैद खान

    जुनैद खान ने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। उम्मीद की जा सकती है कि एक्टर अपनी परफॉर्मेंस से ऑडियंस पर असर डाल सकते हैं। हालांकि, ये बात को फिल्म की रिलीज के साथ ही सही या गलत साबित होगी, लेकिन एक बात को तय है कि जुनैद खान ने अपनी डेब्यू फिल्म को सफल बनाने के लिए खूब मेहनत की है।

    यह भी पढ़े- बेटे जुनैद को बॉलीवुड का अगला 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' बनाने की तैयारी में आमिर खान, कर रहे हैं ये खास काम

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    जुनैद खान के साथ फिल्म महाराजा में ओटीटी स्टार जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। उनकी पहली 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। महाराज के अलावा जुनैद एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस सई पल्लवी नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग जापान के खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है। 

    खबरें और भी