विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tamannaah Bhatia के साथ नजर आएंगे आमिर खान के बेटे, Ragini MMS के तीसरे पार्ट को लेकर चल रही बातचीत?

Published: Thu, 12 Feb 2026 06:56 PM (IST)

एकता कपूर की 'रागिनी एमएमएस 3' फिर से चर्चा में है। पहले खबर थी कि यह प्रोजेक्ट रुक गया है, ...और पढ़ें

तमन्ना भाटिया और जुनैद खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

तमन्ना भाटिया और जुनैद खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर के प्रोडक्शन वेंचर, रागिनी एमएमएस (Raagini MMS) फ्रैंचाइज की तीसरी किस्त,पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है। खबरें थीं कि तमन्ना भाटिया इस फ्रैंचाइज में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। अब इस मूवी को लेकर एक और अपडेट सामने आया है।

खबर को सुनकर फैंस हुए एक्साइटेड

हाल ही में, खबर आई थी कि निर्देशक साहिर रजा ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से प्रोजेक्ट को फिलहाल रोक दिया है। हालांकि अब पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट ने फैंस के अंदर एक्साइटमेंट को फिर से जगा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ट्रैक पर है और शशांक घोष इसे डायरेक्ट करेंगे।

Junaid (1)

यह भी पढ़ें- वी शांताराम की बायोपिक में इस किरदार के लिए फाइनल हुईं Tamannah Bhatia, सिद्धांत चतुर्वेदी संग जमेगी जोड़ी

आमिर खान के बेटे को किया जाएगा कास्ट

इसके अलावा एक अपडेट ये भी है कि तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद को कास्ट किया जा सकता है। पोर्टल ने बताया कि तमन्ना भाटिया और जुनैद खान को लेकर बात चल रही है। दोनों एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म रागिनी एमएमएस पार्ट 3 में नजर आ सकते हैं। इसे रागिनी 3 का टाइटल दिया गया है।

Tamannah (3)

साल 2011 में आया था पहला पार्ट

हालांकि मेकर्स ने इस खबर की अभी पुष्टि नहीं की है लेकिन इसने फैंस को जरूर एक्साइटेड कर दिया है। रागिनी एमएमएस का पहला पार्ट साल 2011 में आया था। कैनाज मोतीवाला और राजकुमार राव अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म निर्माताओं ने इसे एक फ्रेंचाइज में बदल दिया और इसका दूसरा पार्ट 2014 में रिलीज हुआ था।

यह भी पढ़ें- Tamannah Bhatia से ब्रेकअप के बाद इस हसीना से 'Gustaakh Ishq' कर बैठे Vijay Verma? गले मिलते आए नजर