Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    25 साल बाद आएगी Aamir Khan की 'सरफरोश 2'? ACP अजय सिंह राठौड़ के किरदार में होगी वापसी

    Updated: Fri, 10 May 2024 09:21 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार मूवीज के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें आमिर खान (Aamir Khan) की सुपरहिट फिल्म सरफरोश का नाम शामिल होता है। करीब 2 दशक पहल ...और पढ़ें

    क्या बनेगा सरफरोश का पार्ट 2 (Photo Credit-X)
    क्या बनेगा सरफरोश का पार्ट 2 (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. सरफरोश आमिर खान की शानदार मूवी
    2. हाल ही में फिल्म ने पूरे किए रिलीज के 25 साल
    3. आमिर खान ने सरफरोश 2 को लेकर चुप्पी तोड़ी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार में से एक हैं। 4 दशक के फिल्मी करियर के दौरान आमिर ने यूं तो एक से बढ़कर एक हिट मूवी दी है, लेकिन करीब 2 दशक पहले आई अभिनेता की फिल्म सरफरोश (Sarfarosh) अपने आप में बेहद खास है। 

    हाल ही में निर्देशक जॉन मैथ्यू मैथ्थान के निर्देशन में बनने वाली सरफरोश ने रिलीज के 25 साल पूरे किए हैं। इस उपलक्ष्य को मद्देनजर रखते हुए मुंबई में मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सरफरोश की स्टार कास्ट ने शिरकत की और इस दौरान सरफरोश 2 (Sarfarosh 2) को लेकर भी चर्चा हुई। 

    सरफरोश 2 के लिए तैयार आमिर खान 

    मुंबई के जुहू पीवीर में सिल्वर जुबली के अवसर पर सरफरोश की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। आमिर खान, मुकेश ऋषि, सोनाली बेंद्रे और फिल्म के डायरेक्टर मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान एक्टर आमिर ने सरफरोश 2 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

    आमिर खान ने कहा है- मेरा मानना है कि सरफरोश 2 बिल्कुल बननी चाहिए। हम सही कहानी की तरफ फोकस कर रहे हैं और जल्द ही इसकी तलाश भी पूरी हो जाएगी। अगर सब कुछ सही बैठता है तो मैथ्यू (सरफरोश डायरेक्टर) आपको इसके लिए फिर से तैयार रहना पड़ेगा। 

    खबरें और भी

    अब आमिर के इस बयान के बाद से ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि वह स्क्रीन पर फिर से सरफरोश के एसीपी अजय सिंह राठौड़ की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं और स्क्रिप्ट का काम जल्द पूरा होता है तो यकीनन दर्शकों को इस मूवी का सीक्वल देखने को मिल सकता है। 

    इस मूवी में दिखेंगे आमिर 

    फिल्म लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद से आमिर खान एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक पर मौजूद हैं। लेकिन आने वाले समय में आमिर फिल्म सितारे जमीन (Sitaare Zameen Par) पर में अहम भूमिका अदा करते दिखेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्टर की ये अपकमिंग फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। 

    ये भी पढ़ें- Sarfarosh के लिए Aamir Khan नहीं, ये सुपरस्टार था मेकर्स की पहली पसंद, 25 साल बाद डायरेक्टर ने बताया नाम