Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    60 की उम्र में प्यार, बेटे को नहीं किया लॉन्च; Aamir Khan ने खोले पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के कई राज

    By Smita SrivastavaEdited By: Ekta Gupta
    Updated: Fri, 01 May 2026 08:49 PM (IST)

    Aamir Khan ने बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर एक दिन को प्रोड्यूस किया है। उन्होंने दैनिक जागरण से खास बातचीत में अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के ...और पढ़ें

    60 की उम्र में आमिर ने बताए प्यार के मायने

    60 की उम्र में आमिर ने बताए प्यार के मायने

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। अभिनय के साथ-साथ फिल्म निर्माण की दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan ने इस बार अपने बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फ्रेश जोड़ी को फिल्म ‘एक दिन’ में पिरोया है। थाई फिल्म ‘वन डे’ की यह रीमेक 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आमिर खान की स्मिता श्रीवास्तव से हुई बातचीत के अंश...

    बतौर निर्माता लगान आपकी पहली फिल्म थी। अब 25 साल बाद अपने बेटे के लिए फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रोड्यूसर के तौर पर क्‍या चीजें सीखी?

    बचपन में मैं अब्‍बाजान को फिल्में प्रोड्यूस करते हुए देखता था। मैं उस दुनिया से बहुत डरता था। प्रोड्यूसर
    इतनी मेहनत करता है और उसे सिर्फ गालियां मिलती हैं। जब आप अच्छा काम करते हैं, तो उसका क्रेडिट
    किसी और को मिल जाता है और मिलना भी चाहिए, बच्‍चे के तौर पर यह मैंने नोटिस किया था। इसलिए मैं
    हमेशा कहता था कि मैं प्रोड्यूस नहीं करूंगा, लेकिन मुझे लगान प्रोड्यूस करनी पड़ी, क्योंकि मुझे उसकी
    कहानी पसंद आ गई थी। हिंदी सिनेमा के लिए खासकर मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा के लिए यह एक बहुत ही अलग तरह की फि‍ल्म थी।

    junaid khan (1)

    आमिर ने आगे कहा, ' इत्तेफाक था कि मैं प्रोड्यूसर बन गया। मुझे फिल्‍म और उसके निर्देशक आशु (आशुतोष गोवारिकर) पर बहुत ज्‍यादा भरोसा था। आज तक, मैंने जितनी भी फिल्में प्रोड्यूस की हैं, मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि कहानी को ईमानदारी के साथ पर्दे पर उतारा जाए चाहे वह जाने तू... या जाने ना हो, चाहे तारे जमीन पर, पीपली लाइव, डेल्‍ही बेल्‍ही हो या लापता लेडीज'।

    यह भी पढ़ें- पहली 200 करोड़ी फिल्म का बनेगा सीक्वल, फिर लौट रहे हैं 3 Idiots; अब ये होगी Aamir Khan की कल्ट मूवी की कहानी

    आपने जुनैद को लांच करना जरूरी नहीं समझा?

    न जुनैद वैसे हैं कि चाहेंगे कि मैं उन्‍हें लांच करुं, न ही मैं वैसा हूं। मुझसे फिल्‍में ऐसी बनती नहीं है कि
    मैं उन्‍हें लांच करने के लिए अलग किस्‍म की कहानी ढूढ़ूं, जिसमें वह सूट करें। मैं लांच में यकीन नहीं करता हूं। हमें फिल्‍में बनानी चाहिए। मेरी जिम्‍मेदारी, दर्शकों की तरफ है। उन्हें लगना चाहिए कि आमिर ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। एक दिन में भी जुनैद ने अपनी भूमिका को बहुत अच्‍छे से निभाया है। वो कोई हीरोइक किरदार नहीं है, दस बारह लोगों को मार नहीं पाता है। बहुत शर्मिला है, सीधा-सादा लड़का है, जिसमें आत्मविश्वास नहीं है। उसके कोई दोस्‍त यार भी नहीं है। जुनैद इस भूमिका के लिए उपयुक्‍त लगे। वह अपना करियर खुद बनाएंगे। शुरुआत भी महाराज फिल्‍म से खुद की, और आगे भी वो अपना करियर खुद आगे बढ़ाएंगे।

    खबरें और भी

    फिल्‍मों का बाक्‍स ऑफिस (Box Office) उसका भविष्‍य तय कर रहा है। फिल्‍मों के इस गणित को आप कैसे देखते हैं?
    हमेशा से यही रहा है। जो कामयाब फिल्म होती है, वो धंधा भी बड़ा करती है। जितने रिकार्ड्स बनते हैं, उसे आगे कोई ना कोई तोड़ता है। हालांकि आंकड़ा एकमात्र पैमाना नहीं है, लेकिन अहम पहलू है जो आपको बताती है कि फिल्म कितने लोगों को पसंद आई है। बहुत सारी फिल्में शायद बाक्स आफिस पर उतना नहीं चलती, लेकिन फिर भी दर्शकों के दिल में एक बहुत खास जगह बना लेती हैं। जैसे कागज के फूल, मेरा नाम जोकर।

    aamir khan (11)

    गायक अरिजीत सिंह ने अचानक से फिल्‍मों से प्‍लबैक सिंगिंग से ब्रेक बनाने का ऐलान किया था। आपने भी लाल सिंह चड्ढा के दौरान ब्रेक लेने का सोचा था। क्‍या बातचीत हुई थी, आप दोनों में?

    कोविड के दौरान जब लाल सिंह चड्ढा आधी शूट हो चुकी थी, यह फैसला मैंने तब लिया था, जो पूर्ण रूप से निजी था। कोई पेशेवर वजह नहीं थी। मुझे खुशी है कि जुनैद और बेटी आयरा ने मेरा मन बदला कि आप ऐसा न करें, लेकिन उस वजह से मेरे अंदर एक बहुत बड़ी तब्दीली भी आई, मैंने उसके बाद मैंने अपने परिवार को बहुत टाइम देना शुरू किया। वरना मेरा जेहन में सिर्फ काम के विचार ही चलते थे। अभी मेरा ध्यान, पर्सनल रिश्तों की तरफ ज्यादा बढ़ गया है।

    -...और अरिजीत

    वो हमेशा से हमारी फिल्‍म के गाने गाने वाले थे। मेरी उनसे पहले से बात हो चुकी थी कि हम लोग आएंगे मुर्शिदाबाद और साथ रिकार्डिंग करेंगे। पांचों गाने में उनका कुछ न कुछ हिस्सा है। हमारे जाने से करीब एक हफ्ता पहले उन्‍होंने ऐलान कि फिल्मों के लिए गाना बंद कर रहे हैं। मैंने उन्‍हें फोन किया कि हम लोग आएं कि नहीं, तो उन्होंने कहा आपका कमिटमेंट है। आप जरूर आइए। मैंने उनसे वहां बात की, बाकी इसका जवाब वही दें, तो बेहतर है। हर क्रिएटिव इंसान की अपनी जर्नी होती है और हमें उस जर्नी का सम्‍मान करना चाहिए। अभी मुझे भी लगता है कि यार अरिजीत नहीं गाएगा, तो हम लोग बहुत मिस करेंगे। लेकिन ये फैसला उनका है, हमें उसकी इज्जत करनी चाहिए।

    आपकी बायोपिक बनें, तो किस एक्‍टर को उसमें देखना चाहेंगे?

    संभवत: किसी नए कलाकार को। पता नहीं मेरी जिंदगी इतनी खास है कि बायोपिक बननी चाहिए। खैर,अगर कोई बनाना चाहे तो बना सकता है मैं क्या कहूं?

    आपने गायकी भी सीखनी शुरू कर दी है...

    हां, मुझे हमेशा से इसमें दिलचस्‍पी रही है। मैं हालांकि इतना अच्छा नहीं गाता हूं, फिर लगा मुझे सीखना चाहिए। करीब ढाई साल हो गए हैं, इंडियन क्लासिकल सीख रहा हूं। एक कमाल का सुकून मिलता है, जब आप तानपुरा की आवाज सुनते हैं, रियाज करते हैं। यह कुछ ध्यान (मेडिटेशन) जैसा है।

    यानी आपका सिंगल वगैरह हम निकलते देखेंगे?

    वो मुझे पता नहीं। मैं प्रोफेशनली नहीं सीख रहा हूं। शौक के लिए सीख रहा हूं।

    आपने कहा था अकेले नहीं रह सकते। 60 साल की उम्र में प्‍यार के क्‍या मायने होते हैं?  

    असल में, मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरी जिंदगी में गहरे रिश्ते रहे हैं। मेरा रीना (पहली
    पत्‍नी रीना दत्ता) के साथ बहुत गहरा रिश्ता रहा है, किरण (दूसरी पत्‍नी किरण राव) के साथ भी, और आज भी है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मेरा मन अक्सर भटकता रहता है और मुझे लगता है कि गौरी मुझे स्थिर करती हैं। उनके साथ मुझे सुकून मिलता है। भाग्याशाली हूं कि मुझे ये सब अपनी जिंदगी में मिला।

    sapne vs everyone 2 (1)

    आपको मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है, लेकिन अगर आपको एक ऐसा दिन मिले, जिसमें कोई
    परफेक्शन न हो तो क्‍या आप उसे एंज्‍वाय करेंगे?

    हां, बिल्कुल करूंगा। वैसे भी मैं अपनी जिंदगी पूरे जोश के साथ जीता हूं। जो भी करता हूं, उसमें अपना पूरा योगदान देता हूं। चाहे फिल्ममेकिंग हो या कुछ और।

    यह भी पढ़ें- 61 साल के आमिर GF गौरी की वजह से हुए 'मुकम्मल', दो बीवियों से हुआ तलाक; बताया क्यों नहीं चली पहली दो शादियां?