विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kishore Kumar की बायोपिक के लिए फाइनल हुआ इंडस्ट्री का ये 'खान', पहले दे चुका है 1900 करोड़ की फिल्म

Published: Tue, 22 Oct 2024 12:21 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 22 Oct 2024 03:07 PM (GMT+05:30)

70-80 के दशक में किशोर कुमार ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। आज भी उनके गाने ...और पढ़ें

किशोर कुमार बनेंगे ये सुपरस्टार खान/ फोटो- X Account
किशोर कुमार बनेंगे ये सुपरस्टार खान/ फोटो- X Account

HighLights

  1. किशोर कुमार की जिंदगी की कहानी अब पर्दे पर
  2. इस खान को ऑफर हुआ है दिग्गज सिंगर का रोल
  3. अनुराग बसु बनाएंगे किशोर कुमार की बायोपिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में अब तक कई दिग्गज सितारों की बायोपिक बन चुकी है। साउथ की फेमस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी पर जहां 'डर्टी पिक्चर' बनी, वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने भी पर्दे कैप्टन कूल रहे धोनी के किरदार को बड़ी ही खूबसूरती के साथ पर्दे पर निभाया। अब अनुराग बसु भी दिग्गज सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। जिसमें कौन से एक्टर होंगे, उनका नाम भी सामने आ चुका है। 

महज 8 साल की उम्र में फिल्म 'यादों की बारात' से फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाने वाले  सरफरोश, कयामत से कयामत तक और गुलाम जैसी शुरुआती फिल्मों से ही सबका दिल जीतने वाले आमिर खान अब किशोर कुमार के किरदार को पर्दे पर जीते हुए नजर आ सकते हैं। 

किशोर कुमार बनने के लिए करने पड़ेंगे ये काम?  

ये आमिर खान की पहली फिल्म नहीं है, जिसमें वह किसी की बायोपिक कर रहे हैं। इससे पहले वह नितेश तिवारी की फिल्म 'दंगल' में महावीर सिंह फोगाट का असल किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। उनकी इस फिल्म ने टोटल दुनियाभर में 1900 करोड़ का बिजनेस किया था। 

यह भी पढ़ें: 70 के दशक का रॉकस्टार था Aamir Khan का कजिन, इस फिल्म में ऋषि कपूर पर भी भारी पड़ गया था एक्टर

अब एंटरटेनमेंट पोर्टल पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, वह स्क्रीन पर जल्द ही 70-80 के लीजेंडरी सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की भूमिका अदा करते हुए नजर आ सकते हैं।

आमिर खान-किशोर कुमार फैन क्लब- Instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोर कुमार की बायोपिक बनाने की जिम्मेदारी निर्देशक अनुराग बसु ने अपने कंधों पर उठाई है और फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। दिग्गज सिंगर की बायोपिक के सिलसिले में अब तक अनुराग बसु और भूषण कुमार से आमिर खान की 4 से 5 मीटिंग हो चुकी है। हालांकि, आमिर या भूषण कुमार की टीम की तरफ से इस पर अब भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

किशाेर कुमार के बारे में कुछ डिटेल्स: 

  • किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 में हुआ था
  • हिंदी के अलावा उन्होंने बंगाली-मराठी सहित कई भाषाओं में गाने गाए
  • अभिनेता अशोक कुमार के भाई थे किशोर कुमार 
  • साल 1946 में फिल्म 'शिकारी' से की थी शुरुआत 
  • अपने करियर में सबसे ज्यादा राजेश खन्ना के लिए गाए गाने 

आमिर खान के हाथ में हैं ये छह फिल्में?

किशोर कुमार की बायोपिक के अलावा आमिर खान की झोली में फिलहाल जो पांच फिल्में हैं, उनमें उज्जवल निकम की बायोपिक, राजकुमार संतोषी की 'अंदाज अपना-अपना 2', गजिनी 2, लोकेश कंगराज की और जोया अख्तर की अनटाइटल फिल्मों के ऑफर हैं। हालांकि, इन फिल्मों में से आमिर खान कितनी फिल्में चुनेंगे और सबसे पहले किस फिल्म की शूटिंग करेंगे, ये सामने आने में अभी थोड़ा समय है।

आमिर खान फैन क्लब- Instagram 

अपने हर किरदार में जान फूंकने वाले आमिर खान किशोर कुमार का रोल निभाने के लिए क्या सिंगिंग में खुद को परफेक्ट कर पाएंगे ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल वह फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: 30 साल बाद Rajinikanth के साथ जमेगी आमिर खान की जोड़ी, इस फिल्म के लिए मिलाया हाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।