Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tanu Weds Manu 3 पर डायरेक्टर आनंद एल राय ने तोड़ी चुप्पी, शूटिंग को लेकर दी बड़ी अपडेट

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 02:29 PM (IST)

    निर्माता आनंद एल राय एक और फिल्म प्रोजेक्ट में उतरने के लिए तैयार हैं। इस बार ये तनु वेड्स मनु फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है। उन्होंने तनु वेड्स मनु और ...और पढ़ें

    तनु वेड्स मनु 3 को लेकर बड़ी अपडेट, (X Image)
    तनु वेड्स मनु 3 को लेकर बड़ी अपडेट, (X Image)

    HighLights

    1. कहानी पर काम कर रहे डायरेक्टर
    2. 2025 में शूटिंग की है तैयारी
    3. पिछली सफलता है दबाव

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में जब की एंटरटेनिंग और रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में 'तनु वेड्स मनु' का नाम भी आता है। 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद 2015 में आई 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और फिल्म के फैंस तब से ही 'तनु वेड्स मनु 3' का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या इस फिल्म का तीसरा भाग बनने जा रहा है?

    फिर आई हसीन दिलरुबा के बाद अब फिल्ममेकर आनंद एल राय अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें तनु वेड्स मनु फ्रैंचाइजी की मच अवेटेड तीसरी किस्त भी शामिल है। फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।

    कहानी को लेकर गंभीर हैं डायरेक्टर

    निर्देशक आनंद एल राय से हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में पूछा गया। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि सवाल उठे हैं। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जहां खत्म हुई... क्या इसका सीक्वल वहां से बनना चाहिए? ये केवल कहानी पर निर्भर करता है, किसी और चीज पर नहीं। हम कहानी पर काम कर रहे हैं। एक बड़ी कहानी के साथ किरदारों को वापस लाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इस पर काम कर रहा हूं, और जिस दिन ये बनकर तैयार होगी, मैं उस दिन फिल्म पर काम शुरू कर दूंगा।"

    यह भी पढ़ें- स्टार किड्स की भीड़ में Anand L Rai लॉन्च कर रहे दो नये चेहरे, न्यूकमर्स पर बोले- इनका नहीं, मेरा डेब्यू है

    पिछली सफलता का है दबाव

    उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं इससे केवल पैसा कमाना चाहता हूं, तो मैं अगले तीन महीनों में शूटिंग शुरू कर सकता हूं। अगर मैं अपने दर्शकों को उनकी मौजूदा कहानी से ज्यादा बेहतर कहानी सुनाना चाहता हूं, तो मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी। काम पूरे जोरों पर है।" ये पूछे जाने पर कि क्या वो तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की सफलता के बाद बढ़ी हुई उम्मीदों से आशंकित हैं, तो उन्होंने स्वीकार किया कि, "सेकेंड पार्ट के बनाए गए बेंचमार्क पर खरे उतरने का दबाव सच में है।" 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इस दिन रिलीज होगी Anand L Rai की फिल्म 'नखरेवाली', शर्त लगा लीजिये पहले नहीं देखा होगा ऐसा पोस्टर