Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केंडल जेनर संग आराध्या बच्चन ने दिया पोज, पेरिस फैशन वीक से वायरल हुई Aishwarya Rai Bachchan की बेटी की फोटो

    Updated: Tue, 03 Oct 2023 01:13 PM (IST)

    आराध्या बच्चन पॉपुलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके फोटो और वीडियो वायरल होते हैं जिसमें आराध्या की मासूमियत लोगों का दिल जीत लेती है। एक बा ...और पढ़ें

    Kendell Jenner, Aaradhya Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan. Photo Credit: Aishwaryaraibachchan_arb Instagram Page
    Kendell Jenner, Aaradhya Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan. Photo Credit: Aishwaryaraibachchan_arb Instagram Page

    HighLights

    1. ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में किया रैंप वॉक
    2. आराध्या ने मां के साथ की पेरिस फैशन वीक में शिरकत
    3. हॉलीवुड एक्ट्रेस केंडल जेनर के साथ आराध्या की फोटो वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन बढ़ती उम्र में भी कहर ढाती हैं। एक बेटी की मां होने के बावजूद उनके जलवे और हेल्थ मेंटेनेस में खास बदलाव नहीं आया है। हाल ही में ऐश्वर्या ने Loreal पेरिस फैशन वीक में अपने ब्यूटी ब्रांड के लिए रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस जब शिमरी गाउन में रैंप वॉक करने उतरीं, तो सबकी निगाहें उन पर ही टिकी रहीं।

    गोल्डन आउटफिट में ऐश्वर्या की रैंप वॉक देखने लायक थी। इस गॉर्जियस ब्यूटी ने हॉलीवुड मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ रैंप वॉक स्टेज शेयर किया था। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की हॉलीवुड एक्ट्रेस केंडल जेनर के साथ फोटो वायरल हो रही है।

    केंडल जेनर के साथ आराध्या की फोटो हुई वायरल

    ऐश्वर्या ने आराध्या के साथ पेरिस फैशन वीक में शिरकत की थी। सोशल मीडिया पर इस मां-बेटी की केंडल जेनर के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। ऐश्वर्या अक्सर विदेश जाकर वहां की मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ फोटो सेशन कराती हैं। लेकिन कम ही बार ऐसा होता है कि आराध्या की विदेशी मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ फोटो सामने आई हो। फैंस ने पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या के कई वीडियो और फोटो देख लिए, लेकिन अब बारी है आराध्या की फोटो देखने की।

    View this post on Instagram

    A post shared by aishwaryaraibachchan_arb (@aishwaryaraibachchannn_arb)

    एक फैन पेज की तरफ से पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या और अराध्या की केंडल जेनर के साथ फोटो शेयर की गई है। तस्वीर में अराध्या मां और केंडल जेनर के बीच में खड़ी हैं। तीनों कैमरे के लिए स्माइलिंग पोज देती नजर आ रही हैं।

    खबरें और भी

    नव्या नंदा ने किया डेब्यू

    इस पेरिस फैशन वीक में अपनी मामी को सपोर्ट करने के लिए नव्या नवेली नंदा भी पहुंचीं। यह उनका पहला पेरिस फैशन वीक एक्सपीरियंस था। नव्या ने ऑफ शोल्डर रेड बॉडीकॉन ड्रेस में पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया। इस इवेंट में जया बच्चन और श्वेता बच्चन भी शामिल हुईं थीं।