Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aaradhya Bachchan: फैंस की विश हुई पूरी! नई हेयर स्टाइल में दिखीं आराध्या बच्चन, तस्वीरें वायरल

    Updated: Sat, 30 Sep 2023 10:31 AM (GMT+05:30)

    आराध्या बच्चन काफी पॉपुलर स्टार किड हैं। फैंस उनकी क्यूटनेस को पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर एक जैसी हेयर स्टाइल रखने के लिए उन पर तंज कसा जाता है। यूजर् ...और पढ़ें

    File Photo of Aaradhya Bachchan. Photo Credit: Aaradhya Bachchan Official
    File Photo of Aaradhya Bachchan. Photo Credit: Aaradhya Bachchan Official

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन बी टाउन की पॉपुलर मां-बेटी की जोड़ी हैं। लेकिन अक्सर 'मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या राय को बेटी का हेयर स्टाइल चेंज ना करने पर ताने सुनने को मिलते हैं। आराध्या बच्चन के एक जैसे हेयर स्टाइल के लिए तंज कसे जाते हैं। बचपन से लेकर अब तक इस स्तर किड को लोगों ने एक ही हेयर स्टाइल में हर ओकेजन में देखा है। लेकिन अब फैंस के लिए एक गुड न्यूज है।

    गणेश चतुर्थी पर आराध्या ने किया डांस

    आराध्या बच्चन को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के लिए उनके हर एक फैन को इंतजार होगा। आराध्या ने स्कूल में गणेश चतुर्थी की मौके पर आयोजित किए गए फंक्शन में पार्टिसिपेट किया। उन्होंने दोस्तों संग गणपति बप्पा को विदाई दी। बच्चन परिवार की यह बेटी व्हाइट कलर के सूट और लाल रंग के दुपट्टे में नजर आईं।

    यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar: सुरीली आवाज के लिए मिर्च खाती थीं लता मंगेशकर, स्वर कोकिला के बारे में चर्चित हैं ये किस्से

    बदली दिखी आराध्या की हेयर स्टाइल

    आराध्या के फैन पेज की तरफ से उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। इसमें उनके लुक और डांस ज्यादा हेयर स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा। इस बार आराध्य को एक नए लुक में देखा गया। हालांकि, उनके लुक में ज्यादा बदलाव नहीं है, उन्होंने पोनीटेल बांधी है और व्हाइट कलर का हेयर बैंड लगाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aaradhya ♡ (@aaradhyaraibachchanofficial)

    फैंस ने कही ये बात

    आराध्य को हमेशा की तरह कुछ बदले अंदाज में देखने पर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। किसी ने 'ऑसम' तो किसी ने 'ब्यूटीफुल' कहकर उनकी तारीफ की। हालांकि, कुछ अब भी हैं, जिन्होंने उन्हें फिर से ट्रोल किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jawan Collection Day 23: धीमी हुई शाह रुख खान की रफ्तार, 10 करोड़ कमाने में भी छूटे पसीने