Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Collection Day 23: धीमी हुई शाह रुख खान की रफ्तार, 10 करोड़ कमाने में भी छूटे पसीने

    Updated: Sat, 30 Sep 2023 09:29 AM (IST)

    Jawan Collection Day 23 शाह रुख खान की फिल्म जवान ने ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई की थी। दूसरे हफ्ते भी यह जादू बरकरार रहा। मगर तीसरा हफ्ता खत्म होते- ...और पढ़ें

    Still Image of Shah Rukh Khan from Jawan
    Still Image of Shah Rukh Khan from Jawan

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी 'जवान'
    2. फिल्म की नहीं हो रही डबल डिजिट में कमाई
    3. जवान मूवी में लोगों ने कम की दिलचस्पी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' का जलवा कायम है। पहले दिन से तेजी से आगे बढ़ रही इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी अट्रैक्ट कर रही है, जिसकी वजह से मूवी कम दिनों में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई।

    धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही 'जवान'

    उम्मीद जताई गई थी कि वीकेंड तक फिल्म 600 करोड़ के आंकड़े को टच कर सकती है, लेकिन अब जो इसकी कमाई हो रही है, उसे देखकर ऐसा होना मुश्किल लग रहा है।

    सिंगल डिजिट में पहुंचा कलेक्शन

    दुनिया भर में 'जवान' फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी हो गई है, जिसकी वजह से फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में आ गया है। 'जवान' 5 करोड़ के करीब ही रोजाना कलेक्शन कर रही है।

    एक ही जगह अटकी 'जवान' की सुई

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को 5.4 करोड़, मंगलवार को 4.9 करोड़, बुधवार को 4.85 करोड़, गुरुवार को 5.97 करोड़ और शुक्रवार को 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का कलेक्शन 587.15 करोड़ हो गया है।

    खबरें और भी

    'जवान' इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

    'जवान' फिल्म इस साल शाह रुख खान की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं, जवान फिल्म किंग खान की दूसरी मूवी है, जिसने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली।

    बाय वन गेट वन ऑफर

    जवान फिल्म पर अब बाय वन गेट वन का ऑफर चल रहा है। इसकी शुरुआत कुछ दिन पहले ही हुई है।

    जवान फिल्म एटली कुमार की पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा के कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा। दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने कैमियो रोल किया है।

    यह भी पढ़ें: Jawan Collection: बुलेट की स्पीड से बढ़ रही 'जवान', 1000 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड