Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Box Office Prediction: पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी 'जवान', 100 करोड़ की ओपनिंग पक्की?

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 12:34 PM (IST)

    Jawan Box Office Prediction बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मूवी को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan from Jawan. Photo Credit: Instagram
    Shah Rukh Khan from Jawan. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. 'जवान' 7 सितंबर को हो रही है रिलीज
    2. इंडिया में तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
    3. पहले दिन ले सकती है ग्रैंड ओपनिंग

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' को रिलीज होने में कुछ ही घंटों का समय बाकी है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज बना हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले दिन किंग खान की मूवी 'पठान' का रिकॉर्ड तक तोड़ सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने 'जवान' के ओपनिंग डे कलेक्शन पर बात की है।

    प्रोड्यूसर और फिल्म बिजनेस एनालिस्ट गिरीश जौहर ने जवान के पहले दिन के बंपर कलेक्शन का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि डोमेस्टिक फ्रंट पर फिल्म आसानी से 'पठान' के डे वन कलेक्शन के आंकड़े को पार कर सकती है।

    कितनी हो सकती है कमाई?

    उन्होंने कहा कि ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छा किया है। हिंदी में फिल्म 60-75 करोड़ कमा सकती है। अगर सभी भाषाओं को मिला दें, तो मूवी 100 करोड़ कमा ले जाएगी। वहीं, दुनियाभर में पहले दिन फिल्म 100 करोड़ की कमाई कर सकती है। 'जवान' की ओपनिंग 'पठान' के ओपनिंग फिगर्स को क्रॉस कर सकती है। वहीं, वीकेंड पर फिल्म 350 से 400 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।

    एडवांस बुकिंग में बिक गई इतनी टिकटें

    'जवान' ने एडवांस बुकिंग में ही हिट की हुंकार भर दी है। बुक माय शो में सिर्फ इंडिया में फिल्म के 6 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म को चार हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।

    खबरें और भी

    3 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

    इंडिया में फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। मूवी वर्ल्डवाइड 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। पहली बार ऑडियंस को शाह रुख खान और नयनतारा (Nayanthara) का रोमांस देखने को मिलेगा। वहीं, विजय सेतुपति फिल्म में विलेन बने हैं। यह एटली कुमार की किंग खान के साथ और बॉलीवुड में भी पहली फिल्म है।