21 बरस पुराना वो कल्ट गाना, हसीना की हॉटनेस ने मचाया था गदर; छुप-छुपकर देखते थे लोग
21 साल पहले आए इस गाने को टीवी पर देखते वक्त अगर कोई आ जाता था, तो लोग चैनल बदल दिया करते थे। ...और पढ़ें
-1776688278122_m.webp)
इस रोमांटिक गाने को छुप छुपकर देखते थे लोग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोमांटिक गाने सालों से लोगों का मन मनोरंजन करते आए हैं और आज भी ज्यादातर लोगों की पसंद रोमांटिक गाने हैं क्योंकि इन गानों के लिरिक्स कहीं ना कहीं लोगों की जिंदगी से रिलेट करते हैं। लेकिन 21 साल पहले एक ऐसा गाना आया था जो रोमांटिक तो था लेकिन लोग इसे छुप छुपकर देखा करते थे।
ये गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है लेकिन उस वक्त जब ये टीवी पर आता था और इस बीच कोई आ जाए तो चैनल बदल दिया जाता था।
यह भी पढ़ें- 20 साल पहले आया KK का वो जादूई गाना निकला जर्मनी धुन से कॉपी! कल्ट सॉन्ग से Emraan Hashmi बने थे सुपरस्टार
कौन सा है वो कल्ट सॉन्ग?
जिस कल्ट सॉन्ग की हम बात कर रहे हैं वह है 'आशिक बनाया आपने' (Aashiq Banaya Aapne) जो कि इसी नाम की फिल्म का टाइटल सॉन्ग है। जिसे इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) पर फिल्माया गया था। इस गाने में दोनों एक्टर्स ने कई हॉट सीन दिए थे और गाना बोल्डनेस से भरा हुआ था। इस गाने के विजुअल इतने बोल्ड थे कि लोग इसे छुप-छुपकर देखा करते थे। वहीं अगर ये टीवी पर चल रहा होता था और अगर कोई आ जाता था तो तुरंत चैनल बदल दिया जाता था।
-1776688348496.jpg)
फिल्म में था लव ट्रायंगल
इस गाने को हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने आवाज दी थी। वहीं इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता पर इसे फिल्माया गया था। यह गाना इसी टाइटल की फिल्म का है जो 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया था और यह अमेरिकी फिल्म टैंगल्ड से प्रेरित थी। जिसमें इमरान खान, तनुश्री दत्ता और सोनू सूद ने लीड रो प्ले किया था। यह रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
-1776688360379.jpg)
क्या है फिल्म की कहानी?
'आशिक बनाया आपने' की कहानी करण (सोनू सूद), विक्की (इमरान हाशमी) और स्नेहा (तनुश्री दत्ता) की है। करण, स्नेहा को चाहता है लेकिन शर्म के मारे वह इजहार नहीं कर पाता। वहीं एक दिन वह पार्टी में अपने दोस्त विक्की और स्नेहा दोनों को बुलाता है जहां स्नेहा, विक्की की तरफ आकर्षित होती है। कहानी में मोड़ तब आता है जब स्नेहा अपने प्यार का विश्वास दिलाने के लिए विक्की के साथ रिलेशन बना लेती है लेकिन करण को यह पसंद नहीं आता। तो क्या विक्की और स्नेहा एक हो जाते हैं या फिर करण स्नेहा से अपने प्यार का इजहार कर देता है? यही फिल्म में दिखाया जाता है।
-1776688372938.jpg)