20 साल पहले आया KK का वो जादूई गाना निकला जर्मनी धुन से कॉपी! कल्ट सॉन्ग से Emraan Hashmi बने थे सुपरस्टार
हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे हैं जो आइकोनिक हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो गाने किसी अंग्रेजी धुन या गानों से कॉपी निकले। आज हम आपको एक ऐसे ...और पढ़ें

केके का वो हिट गाना निकला कॉपी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं कि जब कानों तक अच्छी आवाज पहुंचती है कि अशांत मन भी शांत हो जाता है। कुछ आवाजें तो ऐसे होती है जो वाकई में लोगों के लिए हीलिंग का काम करके गई हैं। एक ऐसी ही आवाज थी जिसने सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया।
हिंदी सिनेमा का वो आइकोनिक सिंगर भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन उनके गाए गाने आज भी दिलों में जिंदा है। आज हम आपको दिवंगत सिंगर केके (KK Songs) के उस गाने की कहानी बताएंगे, जो असल में एक धुन से बना और वो गाना आज भी हिट है...
केके का वो मशहूर गाना
यूं तो सिंगर केके (KK Singer) ने अपने करियर में हर तरह के गाने गाए और इन गानों के जरिए केके ने लोगों के दिलों पर राज भी किया। हालांकि केके द्वारा गाए गए कुछ ऐसे गाने भी बने जो हमेशा के लिए अमर हो गए और इसी में से एक गाना था 'तू ही मेरी शब है' (Tu Hi Meri Shab Hai)।
यह भी पढ़ें- सात समंदर पार से आया Kishore Kumar का ये जादूई गाना, 42 साल पहले बप्पी दा के संगीत ने किया था ऐसा जादू
जी हां, साल 2006 में आई फिल्म 'गैंगस्टर' का गाना 'तू ही मेरी शब है' (Tu Hi Meri Shab Hai) बॉलीवुड के उन गानों में से एक है जिसने इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को 'हिट गानों का बादशाह' और केके (KK) की आवाज को हर आशिक की जरूरत बना दिया था। लेकिन असल में इमरान पर फिल्माया केके का ये गाना कॉपी निकला
खबरें और भी
अंग्रेजी गाने की धुन से बना गाना
अब अगर आप सोच रहे हैं कि केके की आवाज वाला ये गाना ओरिजिनल नहीं था बल्कि गाने को बनाने के पीछे की प्रेरणा कहीं और से आई थी। असल में इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया था। गाने के लिरिक्स सईद कादरी ( Sayeed Qadri) ने लिखे थे। अक्सर कहा जाता है कि प्रीतम के कई गाने विदेशी धुनों औऱ गानों से इंस्पायर्ड निकले हैं।
इस गाने के साथ भी यही हुआ था। कहा जाता है कि साल 1998 में आए Sacral Nirvana नाम के एक ओरिजिनल ट्रेक से इस गाने की धुन चुराई गई थीं। इस धुन Oliver Shanti ने बनाया था।
हालांकि धुन पूरी तरह 'वर्ड टू वर्ड' कॉपी नहीं थी, लेकिन इसका 'म्यूजिक अरेंजमेंट' और 'लूप' सीधे तौर पर वहां से प्रेरित था। जब आप दोनों ही गानों को ध्यान से सुनेंगे तो समझ पाएंगे कि कैसे दोनों गानों की धुनें लगभग एक जैसी हैं।
गाने में छाई थी कंगना-इमरान की कैमिस्ट्री
आपको बता दें कि केके का ये गाना आज भी दर्शकों के बीच उतना ही पॉपुलर है और खूब पसंद किया जाता है। इस गाने को कालजयी बनाने में सबसे बड़ा हाथ केके का था।
इस गाने को साउथ कोरिया के सियोल की सड़कों पर फिल्माया गया था। इमरान हाशमी और कंगना रनौत की केमिस्ट्री, और इमरान का वो खास अंदाज जिसमें वह माइक पकड़कर गाते हैं, आज भी आइकोनिक माना जाता है। ये गाना इसीलिए कल्ट गाना बना।