विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aashiqui 3 की अफवाह पर T-Series ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अनुराग बसु की फिल्म नहीं है आशिकी फ्रेंचाइजी का हिस्सा'

Published: Wed, 06 Mar 2024 12:58 PM (IST)

आशिकी बॉलीवुड की एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है। हाल ही में फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर खबर सुनने को मिली ...और पढ़ें

Aashiqui 3 की अफवाह पर T-Series ने तोड़ी चुप्पी, (X Image)
Aashiqui 3 की अफवाह पर T-Series ने तोड़ी चुप्पी, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशिकी 3 को लेकर पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही हैं। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसे टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। इस पर प्रोडक्शन हाउस ने अब अपना पक्ष साफ किया है।

टी-सीरीज ने 6 मार्च को एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी है कि वो आशिकी 3 को नहीं बना रही है और अनुराग बसु की फिल्म का इससे कोई लेना- देना नहीं है।

यह भी पढ़ें- अंबानी की पार्टी में हाथी की हालत देख भड़कीं अरशद वारसी की पत्नी, इवांका ट्रंप की फोटो शेयर कर लगाई क्लास

टी-सीरीज ने किया खंडन

टी-सीरीज ने अपने स्टेटमेंट में ये भी बताया कि उनके बैनर तले बनने वाली अनुराग बसु की फिल्म न हीं आशिकी 3 है और न तो इसका फ्रेंचाइजी से कुछ लेना- देना है। बयान में कहा गया,  "टी-सीरीज स्पष्ट करना चाहती है कि हम वर्तमान में आशिकी 3 के डेवलपमेंट या प्रोडक्शन में शामिल नहीं हैं। अगर कभी आशिकी 3 पर काम शुरू किया गया, तो टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स / मुकेश भट्ट फ्रेंचाइजी को मिलकर बनाएगी, क्योंकि दोनों इसके संयुक्त मालिक हैं और कोई एक इसे नहीं बना सकता।"

नहीं बन रही आशिकी 3

टी-सीरीज आगे कहा, "हम चल रही किसी भी अफवाह का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं, जिसमें कहा गया है कि आशिकी 3 का निर्माण टी-सीरीज एक अलग टाइटल के साथ कर रही है। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही हमारी फिल्म न तो आशिकी 3 है और न ही आशिकी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। हम अपने फैंस के लगातार सपोर्ट और एक्साइटमेंट की ईमानदारी से सराहना करते हैं।"

यह भी पढ़ें- Dune Part Two Box Office Day 5: बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ी जेंडाया की 'ड्यून 2', वर्क डेज में भी समेटे करोड़ों

आशिकी 3 को लेकर आई अपडेट

आशिकी और आशिकी 2 की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इतजार कर रहे हैं। ऐसे में आशिकी 3 को लेकर कोई न कोई अपडेट सुनने को मिलती रहती हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाएंगे। हालांकि, टी- सीरीज ने अब खुद ही फ्रेंचाइजी को लेकर सारी बात साफ कर दी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।