विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबानी की पार्टी में हाथी की हालत देख भड़कीं अरशद वारसी की पत्नी, इवांका ट्रंप की फोटो शेयर कर लगाई क्लास

Published: Wed, 06 Mar 2024 10:21 AM (IST)

अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर एंजॉय किया। इस ...और पढ़ें

अंबानी की पार्टी पर भड़कीं अरशद वारसी की पत्नी, (X Image)
अंबानी की पार्टी पर भड़कीं अरशद वारसी की पत्नी, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री- वेडिंग पार्टी में सितारों का मेला लगा। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक, कई नामी स्टार्स इस पार्टी में शामिल हुए। तीन दिनों तक चले इस प्री-वेडिंग फंक्शन में अंबानी फैमिली ने अपने नए प्रोजेक्ट वंतारा से लोगों को रूबरू कराया, जो हाथियों की देखभाल और उनके बचाव के लिए काम करेगी। वंतारा का कामकाज अनंत अंबानी संभालेंगे।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान हाथियों को भी शामिल किया गया था। गेस्ट लिस्ट में शामिल डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप नाम भी था। जिन्होंने पार्टी से हाथी के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की, जिसे देखकर एक्टर अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोरेट्टी भड़क गई हैं।

यह भी पढ़ें- Ayesha Khan संग बढ़ेंगी अभिषेक कुमार की नजदीकियां, नए प्रोजेक्ट से लीक हुई दोनों की तस्वीरें

पार्टी में हाथी की मजबूरी देखकर भड़कीं मारिया

 मारिया गोरेट्टी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में हाथियों के गलत इस्तेमाल का इल्जाम लगाया है। हालांकि, प्री- वेडिंग फंक्शन में भी अनंत अंबानी वंतारा का प्रचार करते हुए नजर आए थे। इनमें हाथियों की देखभाल से लेकर उनके खानपान के बारे में उन्होंने जानकारी दी थी, लेकिन जो फोटो इवांका ट्रंप मे शेयर की है, उस लेकर मारिया गोरेट्टी ने हाथियों का फंक्शन में प्रॉप की तरह इस्तेमाल करने का इल्जाम लगाया है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan के साथ थिरकीं अंबानी बहू राधिका मर्चेंट, प्री-वेडिंग से सामने आया दोनों का मस्ती भरा वीडियो

जानवरों के इस्तेमाल पर लगाई क्लास

मारिया गोरेट्टी ने अंबानी की पार्टी से इवांका ट्रंप की फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर करते हुए लताड़ लगाई। उन्होंने पोस्ट में कहा, "अंबानी के सेलिब्रेशन की ये तस्वीर देखकर मैं चौंक गई। मुझे नहीं लगता कि ऐसा किसी भी जानवर के साथ होना चाहिए, खासकर उनके साथ जिन्हें बचाया गया और उनकी देखभाल की जा रही है। दिल दुखा देने वाला है, तकलीफ देने वाला है कि कैसे इस हाथी को एक प्रॉप की तरह खड़ा किया गया है, वो भी शोर और भीड़ के बीच।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।