Ragini MMS 3 में तमन्ना भाटिया के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे Salman Khan के जीजा, जुनैद को भी मिला अहम रोल
एकता कपूर की 'रागिनी एमएमएस 3' में तमन्ना भाटिया, जुनैद खान और नरगिस फाखरी के साथ अब आयुष शर्मा भी शामिल हो गए हैं। यह फिल्म एक हाई-कॉन्सेप्ट सुपरनैचु ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर ने अपनी सफल फ्रेंचाइजी रागिनी एमएमएस (Raagini MMS 3) के तीसरे पार्ट की घोषणा की थी। इसमें वो तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को कास्ट करने की योजना बना रही हैं। पहले इस प्रोजेक्ट को निर्देशक साहिर रजा डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन निर्देशक की व्यस्तताओं के कारण ऐसा हो नहीं पाया।
बाद में खबर आई कि शशांका घोष अब इसे डायरेक्ट करेंगे। आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं। उनके अलावा रॉकस्टार एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भी इसका हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- Tamannaah Bhatia से ब्रेकअप के बाद दूसरी हसीना के प्यार में Vijay Verma, वैलेंटाइन डे की पोस्ट में मचाया तहलका
अब वैरायटी इंडिया की एक लेटेस्ट रिपोर्ट अनुसार, निर्माता एकता कपूर ने फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आयुष शर्मा को कास्ट किया है।
रागिन एमएमएस में इस एक्टर की हुई एंट्री
'वैरायटी इंडिया' के मुताबिक, तमन्ना भाटिया के बाद अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की इस प्रोजेक्ट के लिए चुना है। इसके साथ ही, इस प्रोजेक्ट की मुख्य कास्ट अब कथित तौर पर पूरी हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, तमन्ना आयुष और जुनैद दोनों के साथ रोमांटिक भूमिकाएं निभाएंगी, जबकि नरगिस फाखरी एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगी।
-1778392173279.jpg)
एक हाई-कॉन्सेप्ट सुपरनैचुरल थ्रिलर बताई जा रही इस फिल्म में निर्माताओं ने सुपरनेचुरल डरावनी घटनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है और जुलाई 2026 में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
प्रोजेक्ट में क्यों हो रही देरी?
रागिनी एमएमएस फ्रैंचाइज की तीसरी किस्त की शूटिंग जनवरी में शुरू होने वाली थी। हालांकि, फिल्म निर्माता साहिर रजा के नेटफ्लिक्स सीरीज के साथ व्यस्तता के कारण प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद निर्माण कार्य में देरी हुई। बाद में शशांका घोष के निर्देशन संभालने के बाद फिल्म को नई गति मिली, जिससे प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया गया और वह पटरी पर लौट आया।