यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपनी शादी में Khanzaadi को क्यों नहीं बुलाना चाहते Abdu Rozik, सलमान खान हैं वजह...
सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में ताजाकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) ने हर किसी का दिल जीत लिया था। अब्दु शो में तो कुछ ही ...और पढ़ें

HighLights
- किसी का सम्मान नहीं करतीं खानजादी
- खानजादी को शादी में नहीं बुलाउंगा
- जुलाई में शादी करेंगे अब्दु
एंटटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तजाकिस्तानी सिंगर और बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक 7 जुलाई को एक अमीरात की लड़की अमीरा से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में उनकी शादी ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं और फैंस ने उन्हें ढेरों बधाईयां और शुभकामनाएं दी। अब्दु ने हाल ही में पुष्टि की कि सलमान खान दुबई में उनकी शादी में शामिल होंगे। अब एक इंटरव्यू में अब्दू ने शादी में आने वाले मेहमानों की बात की जिनमें इंटरनेशनल और बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं।
ईटाइम्स के साथ हुई बातचीत में अब्दु ने कहा,“मैं सलमान खान को आमंत्रित करूंगा। इसके अलावा मैं इंटरनेशनल स्टार्स नेयो,रयान गार्सिया,जेसन डेरुलो, माइक टायसन और कई अन्य को आमंत्रित करने की योजना बना रहा हूं।"
यह भी पढ़ें: Abdu Rozik की शादी में Salman Khan बनेंगे बराती, सगाई के लिए छोटे भाईजान को मिली 'सिकंदर' से बधाई
खानजादी को क्यों नहीं बुलाया?
साथ ही अब्दु ने उन लोगों के नाम भी बताए जिन्हें शादी में नहीं बुलाया जाएगा। अब्दु ने कहा कि वो अपनी शादी में खानजादी को आमंत्रित नहीं करेंगे क्योंकि वह सलमान खान का अपमान किया था और चूंकि उसने सलमान भाई का अनादर किया,इसलिए वह मेरी शादी में मेहमानों की सूची में नहीं होगी। अब्दु ने कहा, "मैं सलमान भाई का बहुत सम्मान करता हूं और अपने बड़े भाईजान का अनादर करना मुझे स्वीकार नहीं होगा।"

खानजादी किसी का सम्मान नहीं करती
अब्दु ने बिग बॉस के घर के खानजादी के बुरे व्यवहार के बारे में भी बात की। अब्दू ने खानजादी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे शो के दौरान उनका समर्थन करने वाले लोगों को सम्मान नहीं दिया। अब्दु ने कहा,"वह किसी का भी सम्मान नहीं करती जिसने उन्हें बिग बॉस के घर में टिके रहने और जर्नी में सपोर्ट किया।" अब्दु ने कहा कि मैंने ऐसे लोगों को आमंत्रित नहीं किया है जो दूसरों की इज्जत नहीं करते और अनप्रोफेशनल हैं।

बता दें कि 10 मई को अब्दु और उनकी मंगेतर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि उन्होंने अपनी पत्नी का चेहरा अभी तक किसी को नहीं दिखाया है।
यह भी पढ़ें: Abdu Rozik: इस वजह से अब्दु रोजिक छिपा रहे हैं होने वाली दुल्हन का चेहरा, वजह जान रह जाएंगे हैरान