Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Varun Dhawan कभी सलमान...' है जवानी तो इश्क होना है में 'चुनरी चुनरी' गाने के रीमेक पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य

    Updated: Wed, 27 May 2026 10:30 AM (IST)

    सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के 'चुनरी चुनरी' रीमेक पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। वरुण धवन (Varun Dhawan) स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani to Ishq Hona Hai) के गाने 'चुनरी चुनरी' (Chunari Chaunari) का रीक्रिएटेड वर्जन 26 मई को रिलीज हुआ। फिल्म 'बीवी नंबर 1' के इस ओरिजिनल गाने में सलमान खान और सुष्मिता सेन नजर आए थे। इसे अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) और अनुराधा श्रीराम ने गाया था।

    'मेरे से नहीं ली इजाजत' - अभिजीत

    अब सिंगर अभिजीत ने इस रीक्रिएटेड वर्जन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में अभिजीत ने बताया कि गाने का रिक्रिएटेड वर्जन बनाने के टाइम पर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा- 'मैं कोई होता हूं परमिशन देने वाला? इन बस गानों से तो सुपरस्टार बने हैं। सलमान के करियर के दो सबसे बड़े गाने चुनरी चुनरी और टन टना टन हैं। ऐसा होता है कि वॉइस अगर किसी को सूट करे तो वो सुपरस्टार बन जाता है।'

    Varun (17)

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh पर बैन के बाद वरुण धवन ने Dhurandhar की सफलता पर दिया ऐसा बयान, फैंस बोले- तुम जलते हो...

    सलमान खान से की वरुण की तुलना

    उन्होंने आगे कहा- सलमान खान और वरुण धवन में उतना ही फर्क है जितना अमिताभ और असरानी में। जो गाना मैंने गाया है वरुण उसके साथ कभी जस्टिस नहीं कर सकता। रिक्रिएटेड गाने में मेरी आवाज न रखकर इन लोगों ने बहुत अच्छा डिसीजन लिया। उसको गालियां पड़ती। सलमान इस गाने से सुपरस्टार बन गया, वरुण कुछ नहीं बन सकता।

    एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में अभिजीत भट्टाचार्य ने फिर इस पर अपनी निराशा जताई। अभिजीत ने कहा- 'वरुण धवन ने हमेशा सेकेंड हैंड फिल्मों में काम किया है, खासकर तब जब उनके पिता डेविड धवन ने उन फिल्मों का निर्देशन किया। वो उन्हीं गानों का इस्तेमाल करते हैं जो कभी हिट हुआ करते थे। वरुण धवन इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकते। सलमान खान और वरुण धवन में बहुत बड़ा अंतर है।'

    खबरें और भी

    Varun (23)

    कब रिलीज हो रही फिल्म?

    फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही अच्छा-खासा क्रेज पैदा कर दिया है। हालांकि चुनरी चुनरी का रीक्रिएटेड वर्जन दर्शकों को प्रभावित करने में नाकामयाब रहा है। फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। अब ये देखने वाली बात होगी कि दर्शकों से इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Netflix पर नहीं आएगी वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?