Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix पर नहीं आएगी वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?

    Updated: Tue, 26 May 2026 03:55 PM (IST)

    वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की ओटीटी रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। ...और पढ़ें

    है जवानी तो इश्क होना है (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    है जवानी तो इश्क होना है (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओटीटी पर कहां आएगी है जवानी तो इश्क होना है

    2. इस प्लेटफॉर्म के पास हैं डिजिटल राइट्स

    3. इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी वरुण की फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से अभिनेता वरुण धवन का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस रोमांटिक कॉमेडी का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। 

    थिएटर्स रिलीज के बाद ओटीटी पर है जवानी तो इश्क होना है को कहां स्ट्रीम किया जाएगा। इस मामले को लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही है। आइए इसे विस्तार से जानते हैं-

    ओटीटी पर कहां आएगी है जवानी तो इश्क होना है

    आज के दौर में देखा जाता है कि किसी भी नई फिल्म के थिएटर्स में रिलीज होने से पहले उसके डिजिटल राइट्स की डील हो जाती है। इसी आधार पर है जवानी तो इश्क होना है की भी ओटीटी डील हुई है। खबरें ये भी हुई थीं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म के लिए सौदा किया है।

    hai jawani toh ishq hona hai ott (1)

    यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में Mouni Roy बनीं Varun Dhawan की मां, हैरान हुए यूजर्स बोले - एक साल का अंतर?

    लेकिन ऐसा नहीं है, अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि बड़े पर्दे के बाद है जवानी तो इश्क होना है को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इसके अलावा बात की जाए है जवानी तो इश्क होना है की थिएटर्स रिलीज के बारे में तो इस मूवी को 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    hai jawani to ishq hona hai movie

    फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता और दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन ने किया है। बतौर डायरेक्टर ये डेविड की आखिरी फिल्म है, इसके बाद वह निर्देशन के कार्य से संन्यास ले लेंगे। बता दें कि है जवानी तो इश्क होना है में वरुण के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आएंगी। 

    खबरें और भी

    इस मूवी से होगा क्लैश 

    है जवानी तो इश्क होना है का बॉक्स ऑफिस क्लैश एक्टर बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म बंदर के साथ होगा, जो 5 जून को रिलीज की जाएगी। फिल्म बंदर का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और ये डार्क कॉमेडी थ्रिलर होगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि है जवानी तो इश्क होना है और बंदर में से बॉक्स ऑफिस क्लैश कौन जीतता है। 

    यह भी पढ़ें- दो फिल्में मिलाकर डेविड धवन ने बना दी थी Govinda की मूवी, 34 साल से कल्ट है लव स्टोरी थ्रिलर