Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: अक्षय के नक्शे कदम पर चले वरुण; इश्क के चक्कर में फैला रायता; ट्रेलर आउट

    Updated: Sat, 23 May 2026 06:47 PM (GMT+05:30)

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer OUT: वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर जारी हो गया। ...और पढ़ें

    है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। बड़े पर्दे पर दस्तक देने से पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। 

    डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' एक रोम-कॉम ड्रामा है। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है।

    फिल्म का ट्रेलर आउट

    जस (वरुण धवन) की जिंदगी में सारा रायता बच्चे और ज्यादा प्यार की वजह से फैलता है। ट्रेलर की शुरुआत ही उनके और बानी (मृणाल ठाकुर) के बीच कोर्ट में खटपट से होती है। जस का ओवर लव और बच्चे के ऑब्सेशन से उसकी पत्नी बानी पक चुकी है। दोनों अलग होने का सोच चुके हैं।

    बीवी-गर्लफ्रेंड के चक्कर में फंसा हीरो

    तभी वरुण धवन को प्रीत (पूजा हेगड़े) से दोबारा इश्क हो जाता है। प्रीत के साथ जस का अच्छा-खासा रिलेशन चल रहा होता है, लेकिन तभी उसकी जिंदगी में पत्नी बानी की एंट्री हो जाती है जो मां बनने वाली है।

    वहीं दूसरी ओर प्रीत भी मां बनने वाली है जिससे उसकी शादी भी नहीं हुई है। अब गर्लफ्रेंड-बीवी और होने वाले बच्चों के चक्कर में जस का बेड़ा गर्क हो गया है। वह कैसे यह सब हैंडल करेगा, यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    गरम मसाला की आएगी याद?

    हालांकि, फिल्म का ट्रेलर देख लोग इसकी तुलना गरम मसाला से कर रहे हैं। दरअसल, गरम मसाला में अक्षय कुमार का कैरेक्टर एक घर में तीन-तीन गर्लफ्रेंड को रखता है। वरुण धवन की फिल्म में उसी तरह का सीन है जिसे देख लोग इसे गरम मसाला मिस्क्ड बता रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'हर किसी का बेटा...', ट्रेलर लॉन्च में डेविड धवन इमोशनल, Varun Dhawan की तारीफ करते हुए छलके आंसू

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    फिल्म में बीवी नंबर 1 का चुनरी चुनरी गाना भी शामिल किया गया है। फिल्म में मौनी रॉय ने वरुण की ऑन-स्क्रीन नकली मां का किरदार निभाया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज होने वाली है। 

    यह भी पढ़ें- लास्ट मोमेंट पर कैंसिल हुआ Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर लॉन्च, मेकर्स ने बताई बड़ी वजह