लास्ट मोमेंट पर कैंसिल हुआ Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर लॉन्च, मेकर्स ने बताई बड़ी वजह
अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर लॉन्च अंतिम क्षणों में आकर कैंसिल हो गया है। ...और पढ़ें
-1779369604938_m.webp)
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
मुंबई में था है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर लॉन्च
अंतिम क्षणों में आकर कैंसिल हुआ फिल्म का ट्रेलर
ट्रेलर लॉन्च कैंसिल होने का कारण आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन बहुत जल्द फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगे। अपने पिता और सिनेमा जगत के लोकप्रिय निर्देशक डेविड धवन की इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च आज मुंबई में होने वाला था। लेकिन लास्ट मोमेंट पर आकर मूवी का ट्रेलर कैंसिल हो गया है।
इस मामले को लेकर अब है जवानी तो इश्क होना है के मेकर्स की तरफ से ताजा बयान सामने आया है और उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है।
कैंसिल हुआ है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर लॉन्च
लंबे समय से फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का नाम चर्चा में बना हुआ है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे कलाकारों से सजी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के टीजर ने पहले ही फैंस का दिल जीत लिया था और इसके ट्रेलर का वे बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 21 मई गुरुवार को मायानगरी में है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी तय हो गया था।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के किनारा करने के बाद Varun Dhawan भी 'नो एंट्री 2' से हुए रिप्लेस? कास्टिंग को लेकर फंसा पेंच

लेकिन आखिरी पलों में आकर इसे कैंसिल करना पड़ा। जिसकी पीछे की वजह का खुसाला करते हुए फिल्म के मेकर्स ने एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया है और बताया है-
हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर लॉन्च इवेंट, जो आज होने वाला था, कुछ अप्रत्याशित तकनीकी दिक्कतों के कारण रद्द कर दिया गया है। इससे हुई किसी भी असुविधा के लिए हम तहे दिल से माफी मांगते हैं और आपकी समझ व निरंतर सहयोग की सराहना करते हैं। हम जल्द ही आपके साथ ट्रेलर साझा करने के लिए उत्सुक हैं।
— Tips Films & Music (@tipsofficial) May 21, 2026
इस तरह से ट्रेलर कैंसिल होने के पीछे टेक्निकल ग्लिच बताया है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स इस बात का दावा कर रही हैं कि इसमें कोई कानूनी पचड़ा भी है।
कब रिलीज होगी है जवानी तो इश्क होना है
वैसे तो वरुण धवन स्टारर है जवानी तो इश्क होना है 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन जैसी टॉक्सिक की रिलीज डेट बदली उसके बाद है जवानी तो इश्क होना है को भी आगे बढ़ा दिया गया है और अब ये मूवी 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।