'बंदर' से टक्कर लेंगे वरुण धवन, फिर से बदल गई Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की रिलीज डेट
अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कि रिलीज डेट में एक बार फिर से बदलाव किया गया है। ...और पढ़ें

बदल गई है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज डेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
चेंज हुई है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज डेट
अब इस तारीख को रिलीज होगी वरुण धवन की फिल्म
बंदर मूवी के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सिनेमा जगत में फिल्मों की रिलीज डेट में फेरबदल वाला मामला काफी ट्रेंडिंग चल रहा है। आए दिन देखा जाता है कि किसी न किसी फिल्म की रिलीज डेट आगे पीछे होती रहती हैं। इस कड़ी में अब एक बार फिर से अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का नाम शामिल हो रहा है।
एक बार फिर से है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज डेट को बदला गया है और अब ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी नई तारीख पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
कब रिलीज होगी है जवानी तो इश्क होना है
निर्देशक डेविड धवन की है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज के फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये मूवी 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन साउथ सुपरस्टार यश की बहुचर्चित फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट बदलने पर है जवानी तो इश्क होना है 22 मई 2026 के थिएटर्स में प्रदर्शित करने का फैसला लिया गया था।
यह भी पढ़ें- वरुण धवन ने Salman Khan को बुलाया 'भारत का सबसे बड़ा कुंवारा', बोले- 'इनके सामने डांस करने में घबराहट'

लेकिन अब टॉक्सिक की रिलीज डेट को फिर से पोस्टपॉन किया गया है और मौके का फायदा उठाते हुई है जवानी तो इश्क होना है ने अपनी भी रिलीज डेट में बदलाव कर डाला है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस मामले की जानकारी अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट कर दी है।
NEW DEVELOPMENT... 'HAI JAWANI TOH ISHQ HONA HAI' MOVES BACK TO ORIGINAL DATE – 5 JUNE 2026... #HaiJawaniTohIshqHonaHai – which was earlier scheduled to arrive in cinemas on 22 May 2026 – has now shifted back to its original release date: 5 June 2026.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 29, 2026
The film stars… pic.twitter.com/lhT2EyFHd7
तरण ने बताया है कि अब वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर है जवानी तो इश्क होना है को पुरानी रिलीज डेट 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।
बंदर से होगा है जवानी तो इश्क होना है का क्लैश
है जवानी तो इश्क होना है नई रिलीज डेट की घोषणा के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर एक और महा क्लैश देखने को मिलेगा, जो वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है और बॉबी देओल की अपकमिंग मूवी बंदर के साथ होगा। फिल्म बंदर को भी 5 जून को रिलीज किया जाना है।